{"_id":"64a441f5d805bfccbb05d9e3","slug":"weather-update-rain-will-increase-in-rajasthan-from-july-5-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: राजस्थान में नया मॉनसून एक्टिव, पांच जुलाई से बढ़ेगी बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: राजस्थान में नया मॉनसून एक्टिव, पांच जुलाई से बढ़ेगी बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Tue, 04 Jul 2023 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 09:29 PM IST
सार
राजस्थान में आगामी दिनों में एक और नया मॉनसून स्पेल एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं एक्टिव। कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में 5-6 जुलाई से बढ़ेगी बारिश।
विज्ञापन
राजस्थान में नया मॉनसून एक्टिव
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान में आगामी दिनों में एक और नया एक्टिव मॉनसून स्पेल बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं एक्टिव हो गई हैं। कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में 5-6 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इससे लोगों को भारी उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पुरवैया हवाओं के सक्रिय होने से राजस्थान के पांच संभागों- कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर के कुछ भागों में पांच-छह जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। सात जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
छह-सात जुलाई से जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश होगी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में छह-सात जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और मानसून के फिर से सक्रिय होने की मजबूत संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।
विज्ञापन