फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Relief Likely in Rajasthan as Rain, Storm Alert Issued

Rajasthan Heatwave :1 जून तक एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, कई जिलों में तेज अंधड़ व ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 29 May 2026 06:35 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 29 May 2026 06:35 AM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच आज से मौसम बदलने के संकेत हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Weather Relief Likely in Rajasthan as Rain, Storm Alert Issued
राजस्थान में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को आज से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और कई अन्य जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 1 जून तक बना रहेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लू का असर कमजोर पड़ सकता है।

विज्ञापन

हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर रही। जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी में गर्मी का असर बाड़मेर और जोधपुर से भी ज्यादा रहा। वहीं श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूरू, जैसलमेर, फलोदी, कोटा, बीकानेर और अलवर समेत कई जिलों में भी तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सुबह से दोपहर तक इन इलाकों में तेज लू चली। दूसरी ओर हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, अलवर और चूरू के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी बना रह सकता है।



यह भी पढें- भर्ती घोटाले में फंसे कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप पर गिरी गाज, राज्यपाल ने जारी किए हटाने के आदेश

इस बार नौतपा के दौरान तापमान ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर गर्मी की तीव्रता बढ़ा दी है। जयपुर में नौ साल बाद नौतपा के दौरान तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में बदलाव के चलते आगामी दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed