फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather News: pink winter knocks in Rajasthan With the beginning of Kartik month

Weather News: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ राजस्थान में गुलाबी सर्दी की दस्तक, माउंट आबू में पारा लुढ़का

Sat, 19 Oct 2024 09:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Oct 2024 09:12 AM IST
सार

Weather News: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अब गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे जा चुका है। बीते 24 घंटों में माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन
Weather News: pink winter knocks in Rajasthan With the beginning of Kartik month
गुलाबी सर्दी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मास की शुरुआत के साथ शरद ऋतु शुरू हो चुकी है। राजस्थान की हवाओं में अब ठंड घुलने लगी है। बीते 20 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। बाजारों में गर्म कपड़ों की आवक शुरू हो गई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां गर्म कपड़ों के लिए तिब्बती बाजार लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिर तक तापमान में और तेजी से गिरावट शुरू होगी।

विज्ञापन


बीते 24 घंटो में मौसम का हाल 
बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 39.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं जैसलमेर में 38.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.4 डिग्री, चूरू में 38.2 डिग्री, अलवर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 36.6 डिग्री, जोधपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, जयपुर में 36.1 डिग्री, अजमेर में 36 डिग्री रहा। वहीं भीलवाड़ा में 34.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री और माउंट आबू में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 अक्तूबर को राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दिन के समय यहां तेज धूप का असर है। लेकिन शाम होते-होते मौसम ठंडा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed