फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather In Rajasthan: Effect of fog increased with winter, visibility reduced, 10 districts affected

Weather In Rajasthan: सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ा, विजिबलिटी हुई कम, जयपुर सहित 10 जिले प्रभावित

Mon, 25 Dec 2023 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 09:54 AM IST
सार

Rajasthan Weather: प्रदेश में सर्दी के साथ-साथ कोहरे का असर भी बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की सुबह भी प्रदेश के कई इलाकों में  घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों से गुजर रहे वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान आगे भी घने कोहरे में घिरा रह सकता है।

विज्ञापन
Weather In Rajasthan: Effect of fog increased with winter, visibility reduced, 10 districts affected
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबलिटी बहुत कम रही और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश आने वाले दिनों में भी घने कोहरे में घिरा रह सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, कोटा, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के आधार पर मंगलवार से जयपुर में कोहरे का असर कम होगा और तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


सुबह कोहरा और शाम को गलन के साथ ही दिन में चुभने वाली हवाओं के कारण दिन में भी धूजणी चल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में पिछले कुछ दिनों से कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं आया है फिर भी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के चलते छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed