फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Union Budget 2025: Rajasthan gets big benefits in tax exemption and infra projects

केंद्रीय बजट 2025: राजस्थान को कर छूट और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में बड़ा लाभ, हिस्सा राशि के मिलेंगे 85 हजार करोड़

Sat, 01 Feb 2025 03:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Feb 2025 03:39 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में आयकर सीमा बढ़ाने का सीधा लाभ राजस्थान को मिलेगा, जहां हर साल 57 लाख टैक्स रिटर्न दाखिल होते हैं। केंद्रीय करों में राज्यों को हिस्सेदारी के तहत राजस्थान को 85,716 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।

विज्ञापन
Union Budget 2025: Rajasthan gets big benefits in tax exemption and infra projects
केंद्रीय बजट में राजस्थान को बड़ा फायदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश कर दिया। डायरेक्ट टैक्स छूट में अब तक के सबसे बड़े एलान इस बजट में किए गए हैं। राजस्थान के लोगों को इस घोषणा से बड़ा फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन


केंद्रीय बजट में आयकर सीमा में बढ़ाई गई। छूट का बड़ा फायदा राजस्थान को भी मिलने वाला है। आयकर जमा करवाने के मामले में राजस्थान देश में बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी, मध्यप्रदेश के बाद चौथे नंबर पर आता है। यहां हर साल करीब 57 लाख टैक्स रिटर्न दाखिल किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इनमें से 30 लाख से ज्यादा लोग 12 लाख सालाना की टैक्स स्लैब में आ रहे हैं। बजट की नई घोषणा के अनुसार अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर अब आयकर नहीं देना होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय करों से हिस्सा राशि के रूप में राजस्थान को 85 हजार करोड़ 
केंद्रीय करों में राज्यों को हिस्साराशि के रूप में आने वाले वित्त वर्ष में केंद्र सरकार 14 लाख 22 हजार करोड़ रुपये बांटेगी। इनमें से राजस्थान को 85 हजार 716 करोड़ रुपये मिलेंगे। राजस्थान से हर साल टैक्स कलेक्शन के रूप में केंद्र सरकार के पास जो राशि पहुंचती है, उसका 6.26 प्रतिशत हिस्सा बजट में राजस्थान को हिस्सा राशि के रूप में वापस लौटाया जाता है। पिछले बजट में यह राशि 75 हजार करोड़ रुपये थी। इस साल राजस्थान को 85 हजार 716 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख कर संग्रह स्रोत
इसमें कॉर्पोरेशन टैक्स से 23934.98 करोड़ रुपये
इनकम टैक्स से 31936.24 करोड़ रुपये
सेंट्रल जीएसटी से 24954.27 करोड़ रुपये
कस्टम्स से 3945.35 करोड़ रुपये
यूनियन एक्साइज से 819.64 करोड़ रुपये

इंफ्रा परियोजनाओं को लोन की मंजूरी 
इनके अलावा राजस्थान के बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं में राजस्थान स्टेट हाईवे को 321.21 करोड़ रुपये, राजस्थान ग्रामीण पेयजल वितरण 255 करोड़ रुपये, राजस्थान स्टेट हाईवे डेवलमेंट प्रोजेक्ट के लिए भी इस बजट में लोन गारंटी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed