फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Udaipur Kanhaiyalal murder case accused produced in Jaipur's NIA court

Jaipur: उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड; जयपुर की एनआईए मामलों की विशेष कोर्ट में आरोपियों की हुई पेशी

Tue, 04 Jul 2023 04:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Jul 2023 04:51 PM IST
सार

हत्याकांड में नौ लोगों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में आरोप तय हैं। साथ ही पाकिस्तान के कराची में बैठे सलमान और अबु इब्राहम को भी इस घटना में आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी माना गया है।

विज्ञापन
Udaipur Kanhaiyalal murder case accused produced in Jaipur's NIA court
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी मोहम्मद गौस, रियाज अत्तारी, फरहाद शेख, आसिफ, मोहसिन, वसीम अली, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान और मोहम्मद मोहसिन को पेश किया। सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से अंग्रेजी में पेश की गई चार्जशीट की हिंदी में ट्रांसलेशन की अर्जी लगाई गई। कोर्ट ने अर्जी को मंजूर करते हुए सरकारी वकील को एनआईए के वकील को हिंदी में चार्जशीट देने के आदेश दिए। इसके साथ ही फोटो, सीसीटीवी और पेन ड्राइव लेने के लिए भी अर्जी लगाई गई। इस पर कोर्ट बुधवार को निर्णय लेगा। मामले में अब 26 जुलाई को चार्ज पर बहस होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में जयपुर की एनआईए कोर्ट में एनआईए की ओर से पेश की गई चार्जशीट में 28 जून 2022 को हुई इस घटना में गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज अत्तारी सहित नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (34) के तहत हत्या सहित 452, 153, 295 और यूएपीए एक्ट की धारा 16, 18 और 20 के तहत आतंकी गतिविधियों में आरोप तय किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कराची में बैठे सलमान और अबु इब्राहम को भी इस घटना में आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी मानते हुए इन्हें फरार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed