फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two BJP MLAs clashed in Rajasthan Assembly

Rajasthan: विधानसभा में भिड़े भाजपा के दो विधायक, बहस से नाम हटाने पर हुई तीखी नोकझोंक; जानें पूरा मामला

Fri, 07 Mar 2025 08:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 08:26 AM IST
सार

Rajasthan: विधानसभा में बीजेपी के ही दो विधायकों में तीखी नोकझोंक हो गई। भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पर जानबूझ कर अनुदान मांगों पर बहस में से उनका उड़वाने का आरोप कई विधायकों के सामने लगा दिया।
 

विज्ञापन
Two BJP MLAs clashed in Rajasthan Assembly
भाजपा विधायक की तू तू-मैं मैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों के बीच तीखी बहस हो गई। भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पर अनुदान मांगों पर बहस की सूची से उनका नाम जानबूझकर हटवाने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों में लंच एरिया में तीखी नोकझोंक हो गई, जिसे कई विधायकों ने देखा।

विज्ञापन

अब तक राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच ही तीखी बहस देखने को मिलती थी, लेकिन गुरुवार को भाजपा के ही दो विधायक आपस में उलझ गए। मामला अनुदान मांगों पर बहस की सूची से नाम हटवाने को लेकर शुरू हुआ।

विज्ञापन

भाजपा विधायक कुलदीप धनखड़ ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें टारगेट बनाते हुए सूची से उनका नाम हटवा दिया। इस पर गर्ग ने सफाई देते हुए कहा कि सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि 10 अन्य विधायकों के नाम भी हटाए गए हैं। लेकिन धनखड़ अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे मामला गरमा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहस बढ़ी तो गर्ग ने कहा, "अपने दिमाग से गंदगी निकाल दो।" इस पर धनखड़ भी तैश में आ गए और जवाब दिया, "गंदगी मेरे नहीं, आपके दिमाग में है।" मामला तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया। गर्ग ने आगे कहा, "आपने तो मुख्यमंत्री तक शिकायत कर दी, लेकिन कुछ नहीं कर पाए।" इस पर धनखड़ ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं आपकी कृपा से विधायक नहीं बना हूं।" इस पूरी घटना के दौरान लंच एरिया में मौजूद भाजपा और कांग्रेस के कई विधायक इस विवाद के प्रत्यक्षदर्शी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed