{"_id":"67e5503a63677e2ad80d7c09","slug":"three-arrested-from-jaipur-jail-for-threatened-to-kill-dy-cm-bairwa-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हत्या की धमकी पर डिप्टी सीएम बैरवा बोले- यह किसी की छिछोरी हरकत, DGP ने कहा-जेलों में लगाएंगे जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हत्या की धमकी पर डिप्टी सीएम बैरवा बोले- यह किसी की छिछोरी हरकत, DGP ने कहा-जेलों में लगाएंगे जैमर
Thu, 27 Mar 2025 07:22 PM IST
सौरभ भट्ट
अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:22 PM IST
सार
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी जयपुर सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बैरवा ने धमकी को किसी की छिछोरी हरकत बताया है।
विज्ञापन
प्रेम चंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री राजस्थान
- फोटो : PCBairwaBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में जयपुर सेंट्रल जेल में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में डीजीपी यूआर साहू के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गुरुवार को सेंट्रल जेल पहुंची, जहां उन्होंने आरोपी समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी किसी से दुश्मनी नहीं
इस मामले पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का भी बयान सामने आया है। राजसमंद दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी मामले की जांच करवाई जा रही है। यह किसी की छिछोरी हरकत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
सभी जेलों में जैमर लगाए जाएंगे
डीजीपी यू.आर. साहू ने कहा कि सिस्टम की कमी के कारण जेल में मोबाइल पहुंच रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए। हालांकि, निचले स्तर के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ऐसा संभव हो जाता है। इसे रोकने के लिए प्रदेश की सभी जेलों में जैमर लगाए जाएंगे, जिससे अगर कोई कैदी मोबाइल लेकर भी जेल में आता है तो उसका फोन काम नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है