{"_id":"65bb4daa317baf6eb90d6e7b","slug":"this-time-rajasthan-will-get-rs-75-thousand-crore-from-central-taxes-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: केंद्रीय करों से इस बार राजस्थान को मिलेंगे 75 हजार करोड़, पर्यटन स्थलों के लिए ब्याज मुक्त ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: केंद्रीय करों से इस बार राजस्थान को मिलेंगे 75 हजार करोड़, पर्यटन स्थलों के लिए ब्याज मुक्त ऋण
Thu, 01 Feb 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:22 PM IST
सार
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इस बार केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 73504 करोड़ रुपए मिलेंगे। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 65556 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 73504 करोड़ रुपए मिलेंगे। पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 65556 करोड़ रुपए थी। वहीं राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का असर भी बजट पर नजर आया। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा
इसमें कहा गया है कि राज्यों को आईकॉनिक ट्यूरिस्ट सेंटर डवलप करने और वैश्विक स्तर पर उनकी ब्रॉडिंग एवं मार्केटिंग करने के लिए दीर्घ कालिक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोड शो किया था। पीएम मोदी ने खुद मैक्रों को इन पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी।