फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The president of Maharana Pratap Sena wrote a letter to the CM

Ajmer: महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, दरगाह में रुद्राभिषेक करने की मांगी अनुमति

Sun, 04 Aug 2024 10:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

Ajmer: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल मे शनिवार को दो युवकों ने बोतल अंदर ले जाकर जल गिराया था और ताजमहल को तेजो महल बताते हुए जलाभिषेक का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया था। 
 

विज्ञापन
The president of Maharana Pratap Sena wrote a letter to the CM
दरगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह में रुद्राभिषेक करने की अनुमति देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा गया है। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने ताजमहल की घटना के बाद कल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए अजमेर दरगाह में रुद्राभिषेक करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


पत्र में राजवर्धन सिंह परमार ने लिखा है कि महाराणा प्रताप सेना ने राजस्थान प्रदेश में दो बार जन जागरण यात्रा कर लोगों की अजमेर दरगाह पर राय जानी है। उनके अनुसार भी अजमेर में स्थित दरगाह, दरगाह भी हमारा पवित्र हिंदू मंदिर है। परमार ने पत्र में लिखा कि इस सावन के पवित्र महीने में महाराणा प्रताप सेना अजमेर में स्थित दरगाह जहां हमारा पवित्र शिव मंदिर है, वहां रुद्राभिषेक करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र के माध्यम से आवश्यक अनुमति देने व समय तथा दिनांक बताने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार अजमेर में स्थित दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने का दावा कर चुके हैं और इसकी एएसआई सर्वेक्षण करने की मांग मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से पत्र के माध्यम से कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed