फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The issue of Mukundra Tiger Reserve raised in Rajasthan Assembly

Rajasthan: विधानसभा में उठा मुकुंदरा टाइगर रिजर्व का मुद्दा, BJP विधायक बोले- इस अभ्यारण्य में केवल 3 बाघ बचे

Thu, 27 Feb 2025 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Feb 2025 05:49 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मुकुंदरा टाइगर रिजर्व का मुद्दा भी गूंजा। कोटा से बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने शून्य काल में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि इस टाइगर रिजर्व में सिर्फ 3 बाघ बचे हैं।

विज्ञापन
The issue of Mukundra Tiger Reserve raised in Rajasthan Assembly
बीजेपी विधायक संदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने मुकुंदरा टाइगर रिजर्व का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व में मात्र तीन बाघ बचे हैं जबकि कई बाघों को लाने की स्वीकृति के बाद भी यहां शिफ्टिंग नहीं हुई है। बाघों के आदान प्रदान के तहत भी मुकुंदरा में बाघ लाने की योजना को भी बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


यहां मध्यप्रदेश से बाघों की शिफ्टिंग की जानी थी। दोनों राज्य सरकारों ने भी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। बाघ आएंगे तो प्राकृतिक वातावरण बाघों को मिलेगा कोटा के वन पर्यावरण में भी इजाफा होगा। शर्मा ने कहा कि कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का काम जल्दी करवाया जाए। 
विज्ञापन


सुरक्षा अधिनियम को लेकर यूनुस खान ने किया सवाल
खाद्य एवं सुरक्षा अधिनियम को लेकर निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने सवाल किया। खाद्य  मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि  पिछले साल 3000 से अधिक व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा पोर्टल खोलकर नए नाम जोड़े जा रहे हैं। डीडवाना से 4000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबको लाभ दिया जाएगा। यूनुस खान ने कहा कि मंत्री यह बताए कि 2023 में कितने लोगों को लाभ मिला है। उन्होंनें पूछा कि 32 कैटेगरी में कितने लोगों को सम्मिलित किया है। मंत्री गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि  मैं आपको पूरी सूची उपलब्ध करवा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed