फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The Burning Car: Fire in the car due to short circuit spread panic, fire broke out in the moving vehicle

द बर्निंग कार : शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग ने शहर के व्यस्ततम मार्ग पर फैलाई दहशत, चलती गाड़ी में लगी आग

Sun, 13 Oct 2024 05:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

अजमेर रोड पर एलीवेटेड पुलिया के नजदीक एक चलती कार में लगी आग ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। हालांकि कार चालक सूझबूझ दिखाते हुए हैंड ब्रेक लगाकर कार से कूदा लेकिन ठीक से हैंड ब्रेक नहीं लगने के कारण यह बर्निंग कार चलती रही और आगे जाकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन
The Burning Car: Fire in the car due to short circuit spread panic, fire broke out in the moving vehicle
अजमेर रोड पर चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोडाला सब्जी मंडी के पास एलीवेटेड पुलिया पर एक चलती कार में अचानक आग लगने का खतरनाक वीडियो सामने आया है। घटना कल दोपहर की है जब अजमेर पुलिया पर जितेंद्र नामक व्यक्ति अपनी कार से कहीं जा रहा था कि अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।

विज्ञापन


आग लगते ही पुलिया पर अफरा-तफरी मच गई और कार के आगे-पीछे चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, दुपहिया वाहन चालकों ने अपनी बाइक छोड़कर भागना शुरू कर दिया। इधर कार चालक जितेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का हैंड ब्रेक खींचा और कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हालांकि हैंड ब्रेक लगाने के बावजूद कार नहीं रुकी और पुलिया से नीचे की ओर लुढ़कते हुए डिवाइडर से जा टकराई और धू-धू कर जलने लगी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण पुलिया पर भारी जाम लग गया। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग लगने के दौरान मची अफरा-तफरी से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed