फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The accused who sent a letter to CM on RSS letter pad has been arrested

Jaipur: RSS के लैटर पैड पर CM को भेजी चिट्ठी, फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को विचारक बताना वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 09:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Oct 2024 09:41 PM IST
सार

Jaipur:  जयपुर के करणी विहार थाने में हाल ही में हुए एक चौंकाने वाले मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। आरोपी कुशल चौधरी, जो खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) का "राष्ट्रीय विचारक" बताता था, संघ के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज बनाकर सरकारी पदों के लिए आवेदन करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ।

विज्ञापन
The accused who sent a letter to CM on RSS letter pad has been arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करणी विहार थाना पुलिस ने आज खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का राष्ट्रीय विचारक बताने वाले आरोपी कुशल चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को संघ के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष मनोनीत करवाने के लिए आरएसएस के लैटर पैड पर कूटरचित पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री राजस्थान को भेजा था। इसके अलावा प्रधानमंत्री को भी इसकी प्रतिलिपि भिजवाई गई थी।
विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार, करणी विहार थाने में आरएसएस से जुड़े विजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि कुशल चौधरी ने सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों पर खुद को आरएसएस का विचारक बताकर कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। इनमें असम नि:शक्तजन आयोग, गुवाहाटी में आयुक्त बनने के लिए मुख्यमंत्री असम को भेजे गए फर्जी पत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
विजय सिंह की शिकायत के आधार पर एसीपी वैशाली नगर आलोक सिंघल और सीआई करणी विहार गजेन्द्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी कुशल चौधरी (31) पुत्र रामप्रताप, निवासी सैनिक कॉलोनी बीकानेर रोड, नागौर और हाल निवासी सत्यं अपार्टमेंट, जीवन विहार कॉलोनी, जयपुर को डिटेन कर करणी विहार थाने लाया गया, जहां उसे गिरफ्तार किया गया।


पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि कुशल चौधरी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरएसएस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की और स्वयं को विभिन्न पदों पर नियुक्त करवाने का प्रयास किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह न तो आरएसएस के किसी पद पर है और न ही उसकी किसी शाखा से जुड़ा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed