फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The 9 crore South Block Stand, built for IPL matches, couldn't withstand the first rain

Rajasthan News: पहली बारिश ही नहीं झेल पाया आईपीएल मैचों में बना 9 करोड़ का साउथ ब्लॉक स्टैंड

Wed, 30 Jul 2025 02:49 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 30 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

आईपीएल मैचों के दौरान तैयार एसएमएस स्टेडियम में तैयार किया गया साउथ ब्लॉक पहली बारिश में ही टपकने लगा है। करीब 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से तीन महीने पहले ही तैयार किए गए इस साउथ ब्लॉक की फाल सीलिंग भी गिर गई है।

विज्ञापन
The 9 crore South Block Stand, built for IPL matches, couldn't withstand the first rain
स्थित शेन वॉर्न गैलरी पहली बारिश भी नहीं झेल पाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर में आईपीएल मैचों के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में जिस साउथ ब्लॉक का 9 करोड़ रुपए खर्च कर रिनोवेशन किया गया था वह पहली बारिश का झटका ही नहीं झेल पाया। यहां लगाई गई फाल सीलिंग उखड़ गई है और बारिश में साउथ ब्लॉक स्थित शेन वॉर्न गैलरी टपकने लगी है। गौरतलब है कि IPL मुक़ाबलों के दौरान साउथ ब्लॉक गैलरी में इस दौरान मैच देखने के लिए दर्शक दीर्घा संख्या में बढ़ोतरी करने के नाम पर  रिनोवेशन किया गया था। रिनोवेशन के बाद इसे शेन वॉर्न गैलरी का नाम दिया गया था। पूरा रिनोवेशन का काम राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी द्वारा किया गया था लेकिन साउथ ब्लॉक स्थित शेन वॉर्न गैलरी पहली बारिश में ही इसकी पोल खुल गई। अब इस पूरे मामले को लेकर अब खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स को नोटिस जारी किया है, मामले को लेकर खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन का कहना है कि मैंने ख़ुद साउथ ब्लॉक अब दौरा किया और वहाँ कई अनियमितता पाई गई, इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालात खराब 
साउथ ब्लॉक स्थित शेन वॉर्न गैलेरी के हालात इतने विकट हो गए हैं कि वहाँ खड़ा रखना काफ़ी मुश्किल है, क़रीब चार महीने पहले बनायी गई छत से पानी टपक रहा है और फ़ॉल सीलिंग जगह जगह से उखड़ गई है, इसके साथ ही दीवारों पर सीलन नजर आ रही है इसके अलावा 
विज्ञापन

-ग्राउंड फ्लोर पर बने हॉल एवं दोनों ड्रेसिंग रूमों में डक्टिंग के माध्यम से पानी फर्श पर भर रहा है।
-प्रथम तल पर बने हॉल की फॉल-सीलिंग गिर चुकी है। 
-उस पर लगी सभी लाईटें लटक गई है। 
-वुडन फ्लोरिंग भी पूरी तरह से खराब हो चुका है।
-शेनवॉर्न गैलेरी से  बारिश का पानी पूरी बिल्डिंग में टपक रहा है 
-छत पर बिजली के तार खुले पड़े हुये है।
-शेनवॉर्न गैलरी पर कैमरामैनों के लिये बने लोहे के स्ट्रक्चर पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
करोड़ों खर्च
नीरज के पवन ने बताया कि IPL के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए 9 करोड़ 85 लाख खर्च किए, इसमें तक़रीबन 2- 3 करोड़ रुपए का खर्चा साउथ ब्लॉक को फिर से तैयार करने के लिए लगाया गया, साउथ ब्लॉक के रिनोवेशन के लिए जो राशि राजस्थान रॉयल्स ने ख़र्च की उसका भुगतान खेल परिषद की तरफ़ से किया गया,लेकिन यह साउथ ब्लॉक पहली बारिश ही नहीं झेल पाया ऐसे में ही खेल परिषद के करोड़ों रुपए बर्बाद हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली करेंगे
नीरज के पवन ने कहा है कि पूरे मसले को लेकर नोटिस राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी को जारी किया गया है और राजस्थान रॉयल्स के ख़र्चे पर जो भी टूट फूट हुई है उसको सही किया जाएगा, जबकि कुछ दिनों बाद राजस्थान में डोमेस्टिक क्रिकेट शुरू होना है और खेल परिषद ने एक लाख रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मैदान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को किराये पर देने की तैयारी कर ली है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed