फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Swachhta Survey: This time Jaipur will get the award in the State Ministerial category

स्वच्छता सर्वेक्षण: इस बार जयपुर को स्टेट मिनिस्ट्रीयल कैटेगिरी में मिलेगा अवार्ड, छोटे शहर में डूंगरपुर शामिल

Sat, 12 Jul 2025 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

Rajasthan: केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से करवाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का परिणाम इस महीने 17 जुलाई को जारी होगा। इस बार सर्वे में जयपुर में ग्रेटर नगर निगम को भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Swachhta Survey: This time Jaipur will get the award in the State Ministerial category
नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जयपुर ग्रेटर नगर निगम को स्टेट मिनिस्ट्रीयल कैटेगरी में अवॉर्ड मिलने जा रहा है। हालांकि जयपुर की ओवरऑल रैंकिंग का खुलासा 17 जुलाई को होगा।

विज्ञापन

जयपुर के साथ ही छोटे शहरों की श्रेणी में राजस्थान के डूंगरपुर को भी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में जयपुर नगर निगम हैरिटेज और जयपुर नगर निगम ग्रेटर को क्रमशः 171वीं और 173वीं रैंक प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  कांग्रेस ओबीसी काउंसिल की बैठक 15 जुलाई को, राजस्थान से गहलोत-पायलट भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट टू एनर्जी और कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट से मिला लाभ
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के दौरान नगर निगम ग्रेटर ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की शुरुआत कर दी थी, जिसका सीधा लाभ इस बार के सर्वेक्षण में मिला। पूर्व नगर निगम कमिश्नर रुक्मणि रियार की मॉनिटरिंग में सर्वेक्षण की तैयारियों और कार्यों को पूरा किया गया। रियार ने शहर की मुख्य सड़कों के अलावा खुले कचरा डिपो खत्म करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने और नाइट स्वीपिंग के माध्यम से सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed