{"_id":"65756d6d332accc8fb05e1f6","slug":"sukhdev-singh-murder-shooters-nitin-fauji-and-rohit-rathod-brought-to-jaipur-under-tight-security-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhdev Singh Murder: कड़ी सुरक्षा में जयपुर लाए गए शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़; पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhdev Singh Murder: कड़ी सुरक्षा में जयपुर लाए गए शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़; पूछताछ में जुटी पुलिस
Sun, 10 Dec 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:20 PM IST
सार
Sukhdev Singh Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़ को जयपुर के सोडाला थाने में रखा गया है। थाने के बाहर जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पकड़े गए शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़ को पुलिस जयपुर लेकर आई है। आरोपी को सोडाला थाने में रखा गया है। आरोपी शूटर की गिरफ्तारी बीती रात चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से की गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 2 शूटर्स समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस आज दोपहर तीन बजे मीडिया के सामने इस पूरे मामले की साजिश का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
सोडाला थाने में रखा गया
आरोपी शूटर नीतिन फौजी और रोहित राठौड़ को सोडाला थाने में रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से थाने के बाहर हथियार बंद जवानों को तैनात किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शूटर्स के अलावा उनकी मदद करने वाले एक और आरोपी उधम को भी जयपुर लाया गया है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था और भागने में इनकी मदद कर रहा था। आरोपी लगातार घटना के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चारण के सम्पर्क में बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो इस हत्याकांड की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली थी, लेकिन मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस अधिकारी आरोपियों से पूछताछ करेंगे। कहीं ऐसा तो नहीं आरोपियों का संपर्क किसी और से रहा हो। इसके बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोप ये भी है कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड विरेंद्र चारण ने दोनों शूटरों को हथियार पहुंचाए थे। विरेंद्र चारण इस समय दुबई में है।