फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sukhdev Singh Murder Case: Three accused, including the two shooters, arrested from Chandigarh

Sukhdev singh Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स समेत तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 09:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 09:50 AM IST
सार

Gogamedi Murder Case Update: राजस्थान में चर्चित सुखदेवसिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले 2 शूटर्स समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Murder Case: Three accused, including the two shooters, arrested from Chandigarh
पकड़े गए आरोपी - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के इस बहुचर्चित सुखदेवसिंह हत्याकांड के बाद फरार हुए आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के एक होटल में छुपे हुए थे। भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के दौरान पकड़े न जा सकें इसलिए आरोपियों ने हथियार छुपा दिए थे।

विज्ञापन


मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण के संपर्क में थे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था और भागने में इनकी मदद कर रहा था। आरोपी लगातार घटना के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चारण के सम्पर्क में बने हुए थे। गैंगस्टर गोदारा का राइट हैंड माने जाने वाले वीरेंद्र चारण के इशारे पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के होटल से हुई गिरफ्तारी

आरोपी फरारी के दौरान लगातार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख का इनामी आरोपी चारण विदेश में 

गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण इस समय विदेश में है और वहीं से अपनी गैंग चला रहा है। एक लाख के इनामी आरोपी चारण को ही राजू ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने ही शूटर्स को हत्या के लिए हथियार पहुंचाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed