फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Strict action indicated against Jal Jeevan Mission irregularities Minister Bedham says will not spare guilty

Rajasthan News: जल जीवन मिशन में अनियमितताओं पर सख्ती का संकेत, मंत्री बेढम ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Tue, 17 Feb 2026 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Feb 2026 06:38 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पिछली सरकार पर धन दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
Strict action indicated against Jal Jeevan Mission irregularities Minister Bedham says will not spare guilty
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में जल जीवन मिशन को लेकर चल रही जांच एजेंसियों की छापामारी के संदर्भ में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के प्यासे कंठों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था। यह योजना भारत सरकार के सहयोग से शुरू की गई थी ताकि हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन

 
पिछली सरकार के कार्यकाल पर आरोप
बेडम ने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछली सरकार के कार्यकाल में, जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तब इस मिशन को गंभीर क्षति पहुंचाई गई। उनके अनुसार अधिकारियों और कुछ राजनेताओं की साठ-गांठ के कारण भारत सरकार द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: सदन में घटनाक्रम पर बिफरे नेता प्रतिपक्ष, गौ हत्या और विधायक के आचरण पर उठाए सवाल; भाजपा ने दी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में जांच एजेंसियां इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं। उनके अनुसार उस समय के मंत्री जेल जा चुके हैं और कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
 
अन्य मामलों में भी सख्त रुख
जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि चाहे जल जीवन मिशन का मामला हो, पेपर लीक प्रकरण हो, मादक पदार्थ माफिया का मुद्दा हो या कोई अन्य अपराध, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed