फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   State's first e-bus manufacturing plant in Kotputli-Behror, investment of Rs 1200 crore

Rajasthan: कोटपूतली-बहरोड़ में स्थापित होगा प्रदेश का पहला ई-बस निर्माण संयंत्र, जानें क्या है पूरी योजना

Tue, 21 Oct 2025 06:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा तहसील के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश का पहला ई-बस निर्माण प्लांट स्थापित किया जाएगा। पीएमआई इलेक्ट्रो मॉबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड को 2,65,329 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है।

विज्ञापन
State's first e-bus manufacturing plant in Kotputli-Behror, investment of Rs 1200 crore
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जल्द ही प्रदेश का पहला ई-बस निर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने नीमराणा तहसील के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस निर्माण संयंत्र के लिए 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित की है।

विज्ञापन


यह भूमि निजी क्षेत्र की कंपनी पीएमआई इलेक्ट्रो मॉबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड को रीको के माध्यम से आवंटित की गई है। यह आवंटन राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए एमओयू के तहत किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्लांट में शुरू में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यहां सिर्फ ई-बस ही नहीं, बल्कि बस बॉडी, मोटर, बैटरी, वायर हार्नेस और अन्य स्पेयर पार्ट्स का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर पीएमआई इलेक्ट्रो मॉबिलिटी सॉल्यूशन्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और बहुत कम समय में भूमि आवंटन के लिए उनका आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed