फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shubman Gill took tips from Rahul Dravid in today match between Rajasthan and Gujarat

IPL: राजस्थान-गुजरात के बीच आज भिड़ंत, शुभमन गिल ने लिए राहुल द्रविड़ से टिप्स; बटलर ने बॉलर्स को दिए सुझाव

Mon, 28 Apr 2025 04:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए 9 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं, लेकिन इसके लिए टीम को अपने अगले पांचों मुकाबले जीतने होंगे।

विज्ञापन
Shubman Gill took tips from Rahul Dravid in today match between Rajasthan and Gujarat
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज शाम राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए देशभर से क्रिकेट प्रेमी जयपुर पहुंच चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं गुजरात टाइटंस की नजरें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।
विज्ञापन


नेट प्रैक्टिस में दिखा खास नजारा
शनिवार और रविवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ से बैटिंग टिप्स लेते नजर आए। वहीं, गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर ने नेट्स में गेंदबाजों को उपयोगी सलाह दी। बटलर ने गुजरात टाइटंस में शामिल होने के बाद पहली बार सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभ्यास किया।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए 9 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं, लेकिन इसके लिए टीम को अपने अगले पांचों मुकाबले जीतने होंगे। यदि राजस्थान आज का मुकाबला हारती है, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। ऐसे में आज का मैच राजस्थान के लिए निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाड़े में बंधे बछड़े पर लेपर्ड ने किया हमला, इलाके में दहशत; सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

पिच और मौसम का हाल
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अब तक खेले गए 59 IPL मुकाबलों में पहली बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 मैचों में जीत दर्ज की है। स्टेडियम का अब तक का सर्वाधिक स्कोर 217/6 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 में राजस्थान के खिलाफ बनाया था।
वहीं मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed