Rajasthan News: जयपुर में शिवसेना (शिंदे गुट) का ‘कट्टर हिंदू सम्मेलन’, हिंदू एकजुटता और जागरूकता पर दिया जोर
Jaipur News: जयपुर में शिवसेना (शिंदे गुट) ने ‘कट्टर हिंदू सम्मेलन’ आयोजित किया। सम्मेलन में हिंदू समाज की एकजुटता और जागरूकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कर्नल अभिजीत अडसूल, कुशल सिंह राठौड़ सहित कई संत-महात्मा और शिवसैनिक शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से ‘कट्टर हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना राजस्थान के मुख्य सचिव कुशल सिंह राठौड़ ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति देखने को मिली।
हिंदू समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कर्नल अभिजीत अडसूल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज के सामने कई चुनौतियां हैं और इनका सामना करने के लिए समाज को संगठित होकर आगे आने की जरूरत है।
पढ़ें- 'पड़ोसी देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर': गैस संकट के बीच केंद्रीय मंत्री शेखावत का बयान; कहा- सब ठीक
संत समाज की रही महत्वपूर्ण भागीदारी
कार्यक्रम में संत समाज की भी महत्वपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। महंत विश्वलाल जी महाराज (साकड़ी आश्रम) सहित कई संत-महात्माओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने हिंदू समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हुए कहा कि समाज की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
सम्मेलन के दौरान ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन मुद्दों के प्रति समाज को जागरूक रहने और संगठित होकर काम करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर कुशल सिंह राठौड़ ने हिंदू समाज से एकजुट होकर समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिवसेना के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.