फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shahpura News: Town closed in protest against the suspension order of Pradhan Sita Devi

Shahpura News: प्रधान के निलंबन के आदेश के विरोध में कस्बा बंद, विरोध यात्रा निकाल फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 06 Jul 2024 06:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहपुरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

प्रधान के निलंबन के आदेश पर कांग्रेस के आह्वान पर कस्बा बंद रहा। विरोध यात्रा श्रीचारभुजानाथ मंदिर से उपखंड कार्यालय तक निकाली गई। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन
Shahpura News: Town closed in protest against the suspension order of Pradhan Sita Devi
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार की निलंबन की कार्रवाई को लेकर शनिवार को कोटड़ी कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के आह्वान पर कस्बा बंद रहा। विरोध यात्रा श्रीचारभुजानाथ मंदिर से उपखंड कार्यालय तक निकाली गई। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां और जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर को समिति की नियमित बैठकों का आयोजन न करने सहित अन्य मामलों को लेकर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव ने आदेश जारी कर सीता देवी गुर्जर को निलंबित किया। इस आदेश के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सुबह से ही विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के लोग मुख्यालय स्थित चारभुजानाथ मंदिर पर एकत्र हुए और सामूहिक रणनीति तैयार कर मंदिर से आदेश के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नेहरूनगर होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। वहां नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेषता बताया। अमावस्या के बाद एकम पर बाजार बंद होने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बाजार बंद कराने के लिए किसी प्रकार की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें देव बक्ष जाट बड़ला, रामलाल गुर्जर गुर्जर समाज के अध्यक्ष, गोपाल गुर्जर साखड़ा, गणेश जाट बनकाखेड़ा और अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed