फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia says PM Modi is my ideal when he bowed down to touch his feet his words started echoing in mind

Guru Purnima 2023: सतीश पूनिया बोले- PM मोदी मेरे आदर्श, पैर छूने झुका तो उनके कहे वाक्य दिमाग गूंजने लगे

Mon, 03 Jul 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 10:54 PM IST
सार

गुरुपूर्णिमा के मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे आदर्श हैं। जब मेरी उनसे मुलाकात हुई और मैं उनके पैर छूने झुका, तो उनके कहे हुए वाक्य आज भी मुझे प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन
Satish Poonia says PM Modi is my ideal when he bowed down to touch his feet his words started echoing in mind
21 से अधिक मंदिरों में दर्शन कर संतों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, जब मेरी पीएम से मुलाकात हुई थी। तब ज्यों ही मैं पीएम के कक्ष में एंटर हुआ, वो मेरे लिए बड़ा सरप्राइजिंग था। होता ही है शिष्टाचार के नाते, वो बहुत बड़े हैं कद में भी पद में भी। मैं जैसे ही उनको चरण स्पर्श करने के लिए झुकने लगा, तो उन्होंने मेरे हाथ पकड़ लिए। जो उन्होंने कहा वो बात आज भी दिमाग में गूंजती है कि हम लोग जमीन के लोग हैं। हमें झुकना नहीं हमें उठना है। मेरे लिए वह एक इंस्पायरिंग पंचलाइन है। जो मुझे आज भी इंस्पायर करती है। उनके कहे वाक्य हमेशा मुझे उन्नति का मार्ग दिखाते हैं, एक छोटे अंकुर से बड़ा फलदार वृक्ष बनाने में यह प्रेरक हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर और आमेर के 21 से अधिक मंदिरों में दर्शन कर संतों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सतीश पूनिया ने विधानी महाराज, दक्षिण मुखी बालाजी हाथोज श्री श्री 1008 बालमुकुंद आचार्य जी महाराज, राम कुटिया श्री श्री 1008 कृष्णदास जी महाराज राम दरबार, डूंगरी हीरापुरी जी महाराज, बरना जुगजीवन बाबा, राधाकिशनपुरा संतों की बगीची, दादरधाम जुगजीवन बाबा, गणेश जी मंदिर, नांगल सिरस, खक बाबा जाहोता, मोनी बाबा बगीची जाहोता, सागरपुरी जी महाराज, अनंतपुरा, प्रेम दास जी महाराज चौंप, श्री रामसेवक दास जी महाराज भींवपुरा, श्री रामकुवार दास जी महाराज रुणिचा बिलौंची, श्री बाबूदास जी महाराज घटवाडा, संतों की घाटी मानपुरा रूंडल, लक्ष्मण दास जी महाराज चिताणु, अवध बिहारी जी महाराज चिताणु, श्रीराम डूंगरी किशोर दास जी महाराज चिताणु, श्री सज्जी जी महाराज पीलवा, लावाराम जी महाराज अरनिया, कंवरपुरा, गिरवर नाथ जी महाराज, नांगल सुसावतान, अयोध्या दास जी महाराज और आमेर में दर्शन कर संतों-महंतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रहते सवा तीन साल में साढ़े तीन लाख किलोमीटर की यात्रा गाड़ी और ट्रेन से राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में कर चुके...
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रहने के दौरान सतीश पूनिया ने सवा तीन साल में साढ़े तीन लाख किलोमीटर की यात्रा गाड़ी और ट्रेन के जरिए करके राजस्थान के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अब विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष की भूमिका में भी सतीश पूनिया निरंतर पार्टी के कार्यक्रमों, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए प्रवास कर रहे हैं। हाल ही में 21 जून से 30 जून तक सतीश पूनिया पिछले दस दिनों में 5,500 किलोमीटर से अधिक यात्रा कर प्रवास कर चुके हैं, जिसमें 21 जून को जयपुर में विभिन्न योग कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर और फिर कई दिनों तक संगठन के संपर्क से समर्थन, महाजनसंपर्क अभियान के लिये यूपी प्रवास पर रहे। फिर बिपरजॉय तूफान क्षेत्रों बाड़मेर, चौहटन और सांचौर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 22 जून को बालोतरा, सांचौर, जालौर, 23 को जयपुर में जनसुनवाई, 24 को भरतपुर और करौली में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामाजिक कार्यक्रमों में, 25 को बीकानेर में प्रबुद्धजन सम्मेलन, 26 को उत्तर प्रदेश के संभल और 27 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मोदी सरकार के नौ साल की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों, 28 जून को आमेर में कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को जोधपुर के बालेसर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ जनसभा में, 29 जून को भरतपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के साथ जनसभा में और 30 जून को उदयपुर में गृहमंत्री अमित शाह के साथ जनसभा में शामिल हुए।


कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा विधानसभा चुनावों में किया प्रचार...
वहीं, बीजेपी केन्द्रीय के नेतृत्व के निर्देश पर सतीश पूनिया कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी विभिन्न सीटों पर चुनाव-प्रचार व चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पिछले 10 दिनों में राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक 5,500 किलोमीटर से अधिक प्रवास कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed