फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia interacted with expatriate Indians in Australia

Rajasthan: ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों से पूनिया ने किया संवाद, बोले- जीवन जहां उत्सव है, वह राजस्थान है

Sun, 28 May 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 May 2023 12:37 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान में कृषि, पशुपालन, डेयरी, चिकित्सा, पर्यटन, खनिज, मोटा अनाज समेत कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Satish Poonia interacted with expatriate Indians in Australia
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में डॉ. पूनियां - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद किया। मेलबर्न में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में डॉ. पूनियां ने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतवंशियों का गौरव बढ़ाते हैं।

विज्ञापन


उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जब हम विदेशों में रहने वाले भारतीयों से बात करते हैं, तो वह कहते हैं कि मोदी जी के आने से न केवल पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है, बल्कि भारत के वीजा की साख भी बढ़ी है। नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीयों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में नई मजबूती आई है, इससे भारत और राजस्थान के विकास में मदद मिलेगी। पूनियां ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की ताकत है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे हजारों बच्चों को सकुशल भारत वापस लाया गया, जिसमें राजस्थान के स्टूडेंट्स भी सकुशल अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन


राजस्थान में कृषि, पशुपालन, डेयरी, चिकित्सा, पर्यटन, खनिज, मोटा अनाज समेत कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं
सतीश पूनियां ने कहा-राजस्थान में कृषि, पशुपालन, डेयरी, चिकित्सा, पर्यटन, खनिज, मोटा अनाज समेत कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान के बारे में तो कहा जाता है कि जीवन जहां उत्सव है वह राजस्थान है। मोटा अनाज बाजरा का सर्वाधिक उत्पादन राजस्थान में होता है, जिससे तमाम उत्पाद बनने लगे हैं। मोटा अनाज को केंद्र की मोदी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। जिससे राजस्थान के किसानों को और अधिक संबल मिलेगा। मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। इस दौरान कई सांसद, पूर्व सांसद विधायक, पूर्व विधायक, बिजनेसमैन सहित प्रवासी भारतीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed