फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sangh Pracharak Manak Chand passed away, CM Bhajanlal Sharma and Governor Haribhau Bagde expressed grie

Rajasthan: संघ के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद का निधन, सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक

Wed, 30 Jul 2025 04:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 04:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं 'पाथेय कण' के संरक्षक माणकचंद का जयपुर में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से संघ परिवार, सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
 

विज्ञापन
Sangh Pracharak Manak Chand passed away, CM Bhajanlal Sharma and Governor Haribhau Bagde expressed grie
संघ के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद का हुआ निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और 'पाथेय कण' पत्रिका के संरक्षक माणकचंद (मानक भाई) का बुधवार दोपहर 12:15 बजे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से संघ और समाजिक जगत में गहरा शोक फैल गया है। माणकचंद ने अपने जीवन के करीब 60 वर्ष प्रचारक के रूप में संघ कार्य और राष्ट्र सेवा को समर्पित किए। उनका अनुशासित जीवन, कर्तव्यपरायणता और समर्पण का भाव स्वयंसेवकों और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माणकचंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं 'पाथेय कण' के संरक्षक माणकचंद के देहावसान का समाचार अत्यंत दुःखद है। राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित उनका प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।" मुख्यमंत्री शर्मा आज अपराह्न पाथेय भवन, मालवीय नगर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी माणकचंद के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'X' पर लिखा, "‘पाथेय कण’ के संरक्षक माणकचंद के गोलोकगमन की सूचना से आहत हूं। उन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा में एक कर्मयोगी के रूप में जीवन बिताया। प्रचारक के रूप में उनके 60 वर्षों का योगदान अतुलनीय रहा। उनकी प्रेरणा हमें सदैव मिलती रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवसर बोले- "स्वयंसेवकों के लिए आदर्श"
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवसर ने भी शोक जताते हुए कहा, "माणकचंद का समर्पित जीवन, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को शक्ति दें।" 
वहीं, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर में सोशल मीडिया x पर लिखा कि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व पाथेय कण के संरक्षक आदरणीय  माणकचंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित प्रेरणादायी, सादगी और कर्मठतापूर्ण व्यक्तित्व सदैव हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। माणकचंद के निधन से पूरे संघ परिवार और 'पाथेय कण' से जुड़े स्वयंसेवकों में शोक की लहर है। 


ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में तस्कर और पुलिस के बीच भिडंत, गाड़ी के टायर में लगी गोली तब भी भाग निकले

राज्यपाल ने जताया शोक

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं 'पाथेय कण' के संरक्षक माणकचंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. माणकचंद का जीवन राष्ट्र सेवा और त्याग का प्रतीक रहा है। उनका अनुकरणीय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed