फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Salman Khan Firing Case Who is Mohammad Rafiq Chaudhary Profile Rajasthan News in Hindi

Salman Khan: सलमान के घर फायरिंग की योजना बनाने वाला रफीक कौन? कुर्ला में चाय का होटल, राजस्थान में रची साजिश

Thu, 09 May 2024 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 May 2024 12:14 PM IST
सार

Salman Khan Firing Case: एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग की सारी योजना राजस्थान में तैयार की गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा और लारेंस बिश्नोई के इशारे पर नागौर (राजस्थान) के बदमाश ने इसका पूरा प्लान बनाया, लेकिन इस केस में एक और नाम सामने आया  है, वो है पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी का, कौन है रफीक चौधरी जिसे इस केस में बतौर मास्टरमाइंड के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Case Who is Mohammad Rafiq Chaudhary Profile Rajasthan News in Hindi
सलमान खान फायरिंग प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान फायरिंग प्रकरण में बीते मंगलवार को इस केस में पांचवें आरोपी के रूप में मोहम्मद रफीक चौधरी पुत्र मोहम्मद सरदार चौधरी की गिरफ्तारी हुई। यह कार्रवाई नागौर के बासनी गांव में हुई थी। रफीक मूल रूप से बासनी का रहने वाला है। मुंबई के कुर्ला इलाके में उसका चाय का होटल है। इस होटल पर शूटरों का अक्सर आना-जाना था। उसी इलाके में रफीक रहता भी है। आरोप है कि रफीक ने ही सलमान के घर का वीडियो बनाकर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को दिया था।

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रफीक चौधरी ने सलमान खान के घर की रेकी करने में शूटरों की मदद की थी। साथ ही इनके लिए पैसा भी जुटाया था। पूछताछ में सामने आया कि शूटर्स को ठहराने और फायरिंग के दौरान काम में ली गई बाइक भी रफीक ने ही दिलावाई थी। मुंबई पुलिस की अब तक की जांच में इसी का रोल इस फायरिंग केस में बतौर मास्टमाइंड सामने आया है। सलमान खान के घर फायरिंग से पहले 8 और 11 अप्रैल को कुर्ला में दोनों शूटर से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उसने सलमान खान के घर की रेकी कर वहां का वीडियो बनाया और अनमोल बिश्नोई को भेजा था।
विज्ञापन


16 अप्रैल को मुंबई से नागौर आया रफीक
नागौर सदर थानाधिकारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि सलमान खान के घर फायरिंग के बाद रफीक को शक हो गया था कि वह मुंबई पुलिस की रडार पर आ सकता है। इसलिए वह 16 अप्रैल को मुंबई से नागौर अपने गांव बासनी आ गया था। इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को रफीक का इनपुट मिला। 5 मई को क्राइम ब्रांच की टीम नागौर आ गई। 6 मई को ही वह नागौर से ब्रांदा के लिए रवाना होने की योजना बनाई। टीम ने उसका पीछा किया। जिसके बाद मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उसे कस्टडी में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित गोदारा के रेफरेंस से शूटरों से मिला
इसके बाद 8 मई को रफीक को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मोहम्मद रफीक चौधरी को बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में पेश किया। बताया गया कि रफीक चौधरी गैंगस्टर रोहित गोदारा का परिचित है। रोहित गोदारा के रेफरेंस से ही अनमोल विश्नोई के कहने पर दोनों शूटरों से मिला था। उधर, रफीक के वकील ने आरोपों को गलत बताया। कोर्ट से कहा कि रफीक को बिना किसी सबूत के आरोपी बनाया गया है।  


14 अप्रैल की सुबह की सुबह हुई थी फायरिंग 
इससे पहले 25 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सुभास चंद्र और अनुज थापन को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया कराए थे। 15 अप्रैल को गुजरात से विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया गया था। विक्की और सागर ने ही 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सलमान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग की थी। उस समय सलमान घर में ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed