फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot says Pak-backed terrorism has been targeting us for decades it is very important to wipe them out

Rajasthan: ‘पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद हमें दशकों से टारगेट किए हुए, उनका सफाया होना बहुत जरूरी’, बोले पायलट

Tue, 20 May 2025 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 May 2025 06:58 PM IST
सार

Jaipur News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद से तंग आ चुका है। अब हम चाहते हैं कि यह समाप्त हो। जो ताकतें पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवाद को पनपाने का काम करती हैं, उनका सफाया होना बहुत जरूरी है। इसमें कोई दो राय नहीं है।

विज्ञापन
Sachin Pilot says Pak-backed terrorism has been targeting us for decades it is very important to wipe them out
कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मीडिया से रूबरू होते हुए आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद, जो कई दशकों से हमें टारगेट किए हुए है। चाहे कश्मीर हो, चाहे पंजाब हो, यह पूरी दुनिया जानती है। पूरा देश आतंकवाद से तंग आ चुका है। अब हम चाहते हैं कि यह समाप्त हो। जो ताकतें पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवाद को पनपाने का काम करती हैं, उनका सफाया होना बहुत जरूरी है। इसमें कोई दो राय नहीं है, अलग-अलग बात नहीं है। सारे दल, पक्ष-विपक्ष एकजुट हैं और होना भी चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: पीएम मोदी के दौरे पर पायलट बोले- राजस्थान आएं तो कोई बड़ी घोषणा करके जाएं, भाषण से काम नहीं चलेगा
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि हमारी सेना का जो प्रदर्शन रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में जिस पराक्रम का परिचय उन्होंने दिया है। मुस्तैदी से न सिर्फ भारत की रक्षा की है, लेकिन उन ठिकानों को ध्वस्त किया है जो आतंकवाद की नर्सरी थी। हमारी सेना को हम सलाम करते हैं। हम तो कहते हैं न सिर्फ सैनिकों को, बल्कि उनके परिवारों को जिन्होंने अपने लोगों को हमारी सुरक्षा के लिए सरहद पर उनको भेजा है, उन परिजनों को हम साधुवाद देते हैं। पूरा देश गर्व करता है जब भारत की सेना देश की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान करने के लिए तत्पर रहती है। हमें लगता है कि पूरी दुनिया में सबसे प्रोफेशनल सेना भारत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: जिला कलेक्ट्रेटों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; सीकर, टोंक, राजसमंद और भीलवाड़ा में हाई अलर्ट
 
सचिन पायलट ने आगे कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब जानते हैं कि राहुल गांधी जी की जबरदस्ती सदस्यता रद्द की गई थी और बिना किसी कारण की गई थी। राजस्थान में विधायक कंवरलाल मीणा के मामले में सब कुछ स्पष्ट है। कोर्ट का आदेश आ चुका है तो माननीय स्पीकर इसपर एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं। इसमें निष्पक्षता का प्रदर्शन होना चाहिए। दो मापदंड नहीं होने चाहिए। कोर्ट का निर्णय है, कोई पार्टी ने आरोप नहीं लगाया। कोर्ट के निर्णय के बाद आज जो स्थापित मापदंड हैं, उसके बावजूद भी आप एक्शन नहीं ले रहे हैं। वह पक्षपातपूर्ण तरीका है। सरकार के दबाव में या पार्टी के दबाव में विधानसभा में काम हो रहा है तो यह बिल्कुल गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed