Jaipur News: 10वें आयुर्वेद दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में रन फॉर आयुर्वेद, जागरूकता रैली आयोजित की गई
Jaipur News: प्रो.संजीव शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही कैंसर, डेंटल और नेत्र रोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नया ओपीडी ब्लॉक शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए आयुर्वेद आधारित बाल संवर्धन केंद्र की शुरुआत की गई है।
विस्तार
जयपुर में 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) में शनिवार को रन फॉर आयुर्वेद और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हवामहल और बड़ी चौपड़ तक निकली इस रैली में 16 देशों के विद्यार्थियों के साथ हजारों छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, शिक्षकों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आयुर्वेद जागरूकता रैली से हुई, जिसका उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से जोड़ना था। रैली का संयोजन प्रो. सुनील यादव ने किया। कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, संयुक्त निदेशक जे.पी. शर्मा, उपनिदेशक प्रशासन चंद्रशेखर शर्मा सहित संस्थान के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी इसमें शामिल रहे।
रैली के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज आयुर्वेद को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से अपनाया जा रहा है। संस्थान में 16 देशों के विद्यार्थी अध्ययन और शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार योग ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार आयुर्वेद भी शीघ्र ही वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेगा।
प्रो. शर्मा ने संस्थान की नई पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही कैंसर, डेंटल और नेत्र रोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नया ओपीडी ब्लॉक शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए आयुर्वेद आधारित बाल संवर्धन केंद्र की शुरुआत की गई है। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संस्थान में नशा मुक्ति इकाई भी संचालित की जा रही है। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी स्लॉट बुकिंग हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: ओड़िशा के पूर्व DGP मोहंती बरी, जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बेटे को फरार करवाने का मामला
उन्होंने बताया कि पंचकर्म एवं अन्य विभागों में प्रतिवर्ष लाखों देशी-विदेशी मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं रिसर्च के लिए पांडुलिपि विज्ञान विभाग तथा आधुनिक रिसर्च लैब संस्थान को नई दिशा दे रहे हैं। इस वर्ष की थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी के कल्याण के लिए” के अंतर्गत संस्थान ने वृक्ष-आयुर्वेद विभाग की भी स्थापना की है। कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कुलगुरु के बयान पर बवाल जारी, सर्व समाज ने मांगी बर्खास्तगी; करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.