{"_id":"661576bc64f195cba00d5468","slug":"road-show-chief-minister-held-a-road-show-in-his-assembly-constituency-appealed-to-make-bjp-candidate-win-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Show: मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Show: मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो, भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की
Tue, 09 Apr 2024 10:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:42 PM IST
सार
जयपुर शहर लोकसभा सीट की प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा और निवर्तमान सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शाम जयपुर लोकसभा सीट की प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में सांगानेर विधानसभा इलाके में रोड शो कर भाजपा को वोट देने की अपील की। 3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों तरफ जमा भीड़ ने विधायक और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ खुली जीप में लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के साथ जयपुर के निवर्तमान सांसद रामचरण वोहरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जीत के लिहाज से जयपुर लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती है। पूर्व में इस सीट पर रामचरण वोहरा 2 बार से लगातार जीतकर सांसद बने थे और जीत का मार्जिन 5 लाख से भी ज्यादा रहा था। यहां प्रतापसिंह खाचरियावास कांग्रेस से उम्मीदवार हैं, जो लगातार हिन्दू कार्ड खेलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में इस रोड शो के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा ने हिन्दुत्व का बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन