फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Road Accident: Rajasthan Roadways bus crushes young man in Jaipur CCTV footage viral

Road Accident: रॉन्ग साइड से आया, युवक को कुचला और रोडवेज बस लेकर फरार हो गया चालक, मौत का लाइव वीडियो

Wed, 23 Oct 2024 12:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

खोह नागौरियान थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि लंबा जाम होने के कारण चालक ने बस को रॉन्ग साइड से निकालने की कोशिश की, इस दौरान उसने युवक कुचला दिया। हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident: Rajasthan Roadways bus crushes young man in Jaipur CCTV footage viral
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयुपर में एक रोडवेज बस के चालक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आगरा रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे पर हुआ। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चालक ने युवक को टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रोकी और सवारियों से भरी बस को लेकर फरार हो गया। इतनी ही चालक के रॉन्ग साइड बस चलाने के कारण यह हादसा हुआ। अब देखिए वीडियो...

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे आगरा रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे की है। 32 साल का अनिल कुमार सवाई मान सिंह अस्पताल में कर्मचारी थे, वह प्रेमनगर चौराहे के पास रोड क्रॉस कर रहे थे। उसी समय राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस का चालक युवक को कुचलने के बाद तेज रफ्तार में बस को भगा ले जाता है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद आरोपी चालक कुछ दूरी पर बस छोड़कर फरार हो गया। खोह नागौरियान थानाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान पालड़ी मीणा निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि लंबा जाम होने के कारण चालक ने बस को रॉन्ग साइड से निकालने की कोशिश की, इसी दौरान युवक बस से कुचला गया। अनिल कुमार के छोटे भाई की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी तक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed