फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RLD MLA demanded implementation of RJHGS scheme for journalists

Rajasthan: मेडिकल में इसी साल 26000 भर्तियां, RLD विधायक ने की पत्रकारों के लिए RJHGS योजना लागू करने की मांग

Fri, 07 Mar 2025 08:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 07 Mar 2025 08:35 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर गुरुवार देर रात तक बहस चली। कई विधायकों ने इस बहस में अपनी मांगें रखीं। इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अपने रिप्लाई में कहा कि चिकित्सा विभाग में 26 हजार 501 पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं, जो इसी वर्ष पूरी होना संभावित हैं।

विज्ञापन
RLD MLA demanded implementation of RJHGS scheme for journalists
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों को मंजूरी दे दी गई। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अनुदान मांगों पर हुई बहस के जवाब में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में चिकित्सा विभाग में करीब 25 हजार पदों पर भर्तियां की हैं, जबकि 26,501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो इसी वर्ष पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे पांच साल में चिकित्सा विभाग में केवल 27,490 भर्तियां की थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने एक ही वर्ष में लगभग इतनी ही संख्या में नियुक्तियां कर दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, इसी के मद्देनजर वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27,660 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जो कुल बजट का 8.26 प्रतिशत है और अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग की मांगें

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग ने प्रदेश के पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना (RJHGS) लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुरूप प्रदेश के पत्रकारों को इस योजना का लाभ देना चाहिए।


इसके साथ ही उन्होंने भरतपुर मेडिकल कॉलेज और आरबीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और पीजी कोर्सेज शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने बढ़ती संख्या के मद्देनजर कैंसर, कार्डियोलॉजी, ब्रेन स्ट्रोक, नेफ्रोलॉजी और लंग्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया।


विधायक गर्ग ने भरतपुर में एक और जनाना अस्पताल तथा सैटेलाइट अस्पताल के लिए नया भवन बनाए जाने की जरूरत बताई। साथ ही उंदरा, घुस्यारी और बरसो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की मांग भी उठाई। उन्होंने राजमेस (RAJMES) के चिकित्सकों और कर्मचारियों को राजकीय महाविद्यालयों के अनुरूप वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं देने की भी वकालत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed