फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live: चूरू में PM मोदी बोले- नया भारत घर में घुसकर मारता है, अब तक जो हुआ, वह सिर्फ ट्रेलर

Fri, 05 Apr 2024 01:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Apr 2024 01:12 PM IST
खास बातें

PM Modi Rajasthan Visit Live News in Hindi: नमस्कार! राजस्थान लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 19 अप्रैल को प्रदेश में पहले चरण का मतदान होना है। पीएम मोदी आज प्रदेश के दौरे पर हैं। चूरू में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election 2024 Live PM Modi Rajasthan Visit BJP Public Meeting Rally in Churu News in Hindi
चूरू में सभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:11 PM, 05-Apr-2024
भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए
पीएम मोदी ने कहा कि ईडी ने भ्रष्टाचारियों की एक लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। मैं इन भ्रष्टाचारियों से कहना चाहता हूं कि कितना भी झूठ फैला लो ये मोदी डरने वाला नहीं है। इसी कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर को दशकों तक भारत रत्न नहीं लेने दिया। भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र यहां देवेंद्र के लिए वोट मांगने आया है। 19 अप्रैल को क्या करना है पता है न? राजस्थान में कहते हैं कि अक्लमंद ने इशारो ही घनो। उन्होंने कहा कि देवेंद्र के साथ मेरा बहुत पुराना निकट का नाता रहा है। मैं देवेंद्र को पहली बार मिला। मैंने उनके मां की बातें सुनी तो मेरे मन को छू गया। देवेंद्र ने गरीबी की परवाह किए बिना भारत का सम्मान बढ़ाया है। देवेंद्र को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था कि गरीब मां का सपना भी पूरा होना चाहिए। 
01:00 PM, 05-Apr-2024
कांग्रेस को एडवाइजरी निकालनी पड़ गई कि राम मंदिर पर कुछ नहीं बोलना 
देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुले आम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे अभी पत्रकार बता रहे थे कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत। बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए हैं।
विज्ञापन
12:57 PM, 05-Apr-2024
पीएम मोदी ने किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा- लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र भी अपने आप में एक गारंटी माना जाने लगा है। आज मैं जब चरू आया हूं तो पुरानी यादें ताजा होने लगी है। इससे पहले जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दौहराता हूं। तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना का अपमान किया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवाब वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।
12:52 PM, 05-Apr-2024
गारंटी कैसे पूरी होती है, राजस्थान इसका उदाहरण  
मोदी के मन की बात आज मैं चूरू में बता देता हूं। अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है। बड़ी होटलों में खाना खाने जाते हैं तो पहले एपेटाइजर लेते हैं। ये जो मोदी ने किया है वह तो एपेटाइजर है। अभी तो पूरी खाने की थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। मैंने गारंटी दी थी कि उज्वला सिलेंडर सस्ता किया जाएगा। मैंने युवाओं को गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच बिठाई जाएगी। यह गारंटी भी पूरी हो गई। जिस ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था हमने न सिर्फ उसे मंजूर किया बल्कि काम भी जारी है। हमने हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता भी साफ कर दिया है।

हम तो संकल्प पत्र लाते हैं
भाजपा जो कहती है वह पूरा जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। मोदी ने आपको जो वादा किया था वह वादा पूरा करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है।
12:44 PM, 05-Apr-2024
कांग्रेस भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती 
पीएम मोदी ने कहा राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी। हमने परिणाम लाकर दिखा दिया। हमने 10 साल में करोड़ों लोगों को पक्के आवास दिए। मुझे खुशी इस बात की है। हमने जो पक्के घर दिए उनमें अधिकतर पक्के घर माताओं और बेटियों के नाम पर हैं। राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। अब उन कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इनते दशक में नहीं हुए वह काम हमने 10 साल में करके दिखाए। 
12:41 PM, 05-Apr-2024
हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं फटक सकती
आज पूरा देश विकसित भारत के लिए काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने दुनिया में विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया यह देखकर हैरान है। हम जो ठान लेते हैं वह पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। याद करिए, 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। गांव अंधेरे में ढूबे थे। लाखों करोड़ की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। इसका मन पर भी असर होता है। आप सबने यह मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं सकता । इसी हताशा और निराशा में 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैस इतना बड़ा संकट आया। दुनिया सोच रही थी कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा और दुनिया को भी बर्बाद कर देगा। लेकिन हमने इस संकट में देश को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:35 PM, 05-Apr-2024
राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से नरेंद्र, देवेंद्र के लिए अशिर्वाद मांगने आया है। राजस्थान का किसान, नौजवान और आप सब माताएं बहने इतनी बड़ी संख्या में दूर-दूर से हमे अपना आर्शिवाद देने आए हैं और पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार…मोदी सरकार। आज चूरू ने ये बता दिया है कि चार जून…400 पार। 

12:32 PM, 05-Apr-2024
कुदरत इशारा कर करती है, हवा का रुख किस तरफ है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम सार से अपने उद्बोधन की शुरुआत की। राजस्थानी भाषा में जीण माता, सालासर बालाजी महाराज, बाबा खाटू श्यामजी और वीर गोगाजी महाराज ने म्हारो बारंबार प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि 
राजस्थान पराक्रम और परीश्रम की धरती है। ये वीर बेटों को जन्म देने वाली वीर वीरांगना माताओं की पवित्र भूमिल है। इसलिए राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा मेरे सामने देख रहा हूं। गर्मी और धूप ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। आज परमात्मा की कृपा से मौसम जरा ठीक लग रहा है। जब कुदरत साथ देती है तो इशारा भी करती है कि हवा का रुख किस तरफ है।
12:27 PM, 05-Apr-2024
40 फीसदी घोषणा पत्र पूरा किया
सीएम शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बने अभी सिर्फ करीब साढ़े तीन महीने हुए हैं। लेकिन, हमने सात दशक पुरानी यमुना के पानी की योजना को मंजूरी दी है। पेपर लीक करने वाले को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 90 दिन में हमने 40 फीसदी घोषणा पत्र पूरा कर दिया है। पीएम मोदी द्वारा दी गईं सभी गारंटी हम पूरी करेंगे। 
12:19 PM, 05-Apr-2024
दुनिया में पीएम मोदी जैसा नेता नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का परिवार पूरा देश है। आपने देखा होगा कि जब दीपावली आती है तो हम सब घर आते हैं और पीएम मोदी जवानों के साथ सीमा पर दीवाली मनाते हैं। क्योंकि, पूरा देश ही उनका परिवार है। सीएम शर्मा ने कहा कि दुनिया में कोई भी नेता पीएम मोदी के आसपास नहीं है। दुनिया के 85 फीसदी लोग पीएम मोदी को पंसद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का मान सम्मान पीएम मोदी ने बढ़ाया है, आज जब कोई भारतीय विदेश में जाता है तो उसे इस चीज का अहसास होता है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed