Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Electric cruise glides across the waves of the Yamuna

Delhi News: यमुना की लहरों पर दौड़ा इलेक्ट्रिक क्रूज

Tue, 10 Nov 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Electric cruise glides across the waves of the Yamuna
सोनिया विहार में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद और सीएम रेखा गुप्ता ने नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा का किया शुभारंभ
विज्ञापन


30 यात्री जगतपुर तक 4 किलोमीटर की कर सकेंगे सैर
500 रुपये शुल्क क्रूज के लिए, परिसर में प्रवेश के लिए 50 रुपये
35 से 45 मिनट की होगी पूरी क्रूज यात्रा


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर क्रूज की सवारी का आनंद लिया जा सकेगा। मंगलवार को सोनिया विहार में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन की नई शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नमो यमुना रिवर सफारी केवल क्रूज या नौका सेवा नहीं, बल्कि मां यमुना के प्रति आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास को नई गति मिली है।

दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक चार किलोमीटर के हिस्से में इलेक्ट्रिक क्रूज और फेरी सेवा विकसित की गई है। इस सफर में यात्रियों को यमुना के प्राकृतिक परिवेश और नदी किनारे की हरियाली को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। पूरी क्रूज यात्रा 35 से 45 मिनट की होगी। क्रूज सवारी के लिए 500 रुपये शुल्क प्रस्तावित है, जबकि परिसर में प्रवेश के लिए 50 रुपये देने होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नमो यमुना रिवर सफारी के माध्यम से दिल्लीवासी मां यमुना के और करीब आ सकेंगे और प्रकृति के बीच समय बिता सकेंगे। पहले लोगों को क्रूज और नौका विहार का आनंद लेने के लिए प्रयागराज या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और स्थानीय समुदाय के सहयोग से यमुना पर क्रूज सेवा की शुरुआत इसी सोच का हिस्सा है। इससे नदी पर्यटन और स्वच्छ जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। मानसून के दौरान नदी की परिस्थितियों को देखते हुए हर साल एक जुलाई से 30 सितंबर तक क्रूज सेवा बंद रहेगी। परियोजना को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के समन्वय से विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरवरी-मार्च 2027 में आएगा दूसरा क्रूज

परियोजना के तहत फिलहाल 30 यात्रियों की क्षमता वाला एक इलेक्ट्रिक क्रूज शुरू किया गया है। इसी क्षमता का दूसरा क्रूज फरवरी-मार्च 2027 तक शुरू करने की योजना है। सोनिया विहार में यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए दो फ्लोटिंग जेटी (पानी की सतह पर तैरने वाला एक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) बनाई गई हैं। यहां टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पार्किंग, फूड कोर्ट और व्यावसायिक दुकानें भी विकसित की गई हैं।

बच्चों के लिए प्ले जोन और म्यूजिकल फाउंटेन
बच्चों के लिए प्ले जोन, गेमिंग गतिविधियां, क्रिएटिव जोन और थीम आधारित म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र होंगे। म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की गाथा और यमुना की महिमा भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा इकोलॉजिकल और वॉकिंग ट्रेल्स बनाए गए हैं।


दिल्ली के पर्यटन को नया अनुभव देगी रिवर सफारी : कपिल मिश्रा

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि नमो यमुना रिवर सफारी दिल्ली में पर्यटन को एक नया अनुभव देने वाली पहल है। हमारा प्रयास है कि यमुना के किनारे पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित किया जाए। दिल्लीवासियों को मनोरंजन के साथ अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिले।



यमुना के 52 किमी लंबे हिस्से के पुनर्जीवन में प्रगति : प्रवेश साहिब सिंह

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में यमुना के 52 किलोमीटर लंबे हिस्से के पुनर्जीवन का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले 18-19 महीनों में इस दिशा में कई मोर्चों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। अगले चरण में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना के हिस्से पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस काम को पूरा करने में अभी दो से ढाई साल का समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यमुना को स्वच्छ बनाना और दिल्ली में सुंदर रिवरफ्रंट विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed