फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Assembly Session: Ruckus in Assembly over the decision to abolish districts in Rajasthan

RJ Assembly Session: क्यों खत्म किए जिले... सरकार ने सदन में दिया जवाब, कांग्रेस ने वेल में आकर की नारेबाजी

Thu, 06 Feb 2025 03:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को जिले खत्म करने को लेकर कांग्रेस के स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सरकार के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायक पहले वेल में आ गए और इसके बाद सदन से वाकआउट कर गए। हो-हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई डेढ़ घंटा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
RJ Assembly Session: Ruckus in Assembly over the decision to abolish districts in Rajasthan
राजस्थान विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की भजनलाल सरकार के जिले खत्म करने के फैसले को लेकर विधानसभा में स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक सरकार के जवाब के विरोध में वेल में आकर नारेबाजी करने लगे इसके बाद उन्होंने वाकआउट भी कर दिया। स्पीकर ने विधायक कांग्रेस सुरेश मोदी और रामकेश मीणा ने स्थगन प्रस्ताव पर 2-2 मिनट बोलने की अनुमति दी। इसके बाद सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने जवाब दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

सुरेश मोदी ने कहा कि नीमकाथाना को फिर से जिला बनाने की मांग की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार ने बदले की भावना से नीमका थाना से जिले का दर्जा वापस लिया है, क्योंकि बीजेपी यहां विधानसभा और लोकसभा दोनों में ही हार गई। उन्होंने कहा कि जिस ललित पंवार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जिले खत्म करने की सिफारिश की उसने नीमकाथाना का दौरा तक नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंवार को निर्देश दिए थे कि ये जिले खत्म करें। सरकार डीग के लिए कहती है कि वहां अन्य राज्य की सीमा लगती है, लेकिन नीमकाथाना भी हरियाणा से लगा हुआ है, उसे नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकेश मीणा बोले मैं सिर्फ नीमकाथाना की बात नहीं कर रहा मैं तो जितने भी जिले खत्म किए हैं और मेरे गंगापुर जिले की भी बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राजस्थान से छोटे राज्यों में ज्यादा जिले हो सकते हैं तो राजस्थान में क्यों नहीं हो सकते। 



जोगाराम पटेल बोले सरकार के पास खत्म करने के अधिकार
कांग्रेस विधायकों के स्थगन प्रस्तावों के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार के पास भू-राजस्व अधिनियम के तहत नए तहसील, जिले और संभाग बनाने व खत्म करने का पूरा अधिकार है। सुरेश मोदी और रामकेश मीणा ने इस संबंध में हाईकोर्ट में जो याचिका लगाई थी, उस पर हाईकोर्ट की टिप्पणी को भी संसदीय कार्यमंत्री ने सदन में पढ़ा। जब पटेल हाईकोर्ट की टिप्पणी पढ़ रहे थे तो सुरेश मोदी ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं यह टिप्पणी मेरी याचिका पर नहीं की गई। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस और हो-हंगामा बढ़ता गया। सरकार के जवाब से नाराज कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्रवाई को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सदन फिर से जुटा तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले…विधायकों ने जो सवाल उठाए उसका जवाब संसदीय कार्यमंत्री नहीं दे पाए और सदन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मापदंडों पर जिलों को खत्म किया गया इस पर सरकार ने कुछ भी नहीं कहा। इस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार की तरफ से जवाब आ चुका है। अब यह मामला खत्म हो गया है। इस पर जूली ने कांग्रेस के साथी विधायकों के साथ विरोध में सदन से बहिर्गमन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed