फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rising Rajasthan: CM announces new department and Migrant Day for migrant Rajasthanis

Rising Rajasthan: प्रवासियों का सरकार रखेगी खास ध्यान, मनाया जाएगा प्रवासी राजस्थानी दिवस, बनेगा अलग विभाग

Tue, 10 Dec 2024 04:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Dec 2024 04:56 PM IST
सार

प्रवासी राजस्थानियों को राज्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर जिले में सिंगल प्वाइंट सुविधा बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से राज्य में निवेश करने की अपील करते हुए पर्यटन और खनिज संपदा में निवेश के अवसरों को उजागर किया।

विज्ञापन
Rising Rajasthan: CM announces new department and Migrant Day for migrant Rajasthanis
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवासी राजस्थानियों के लिए राजस्थान में नया विभाग बनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 दिसंबर राजस्थान में प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा। राइजिंग राजस्थान कॉनक्लेव में मंगलवार को प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों को यहां कोई परेशानी न आए इसके लिए हर जिले में सिंगल प्वाइंट बनाया जाएगा। भजनलाल ने कहा कि यहां होटल्स की मांग बढ़ रही है, इसके लिए हमने रिप्स पॉलिसी में संशोधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां 82 तरह के खनिज भंडार हैं। पिछले साल से राज्य के खनिज ब्लॉक की नीलामी में तेजी लाई गई है।

विज्ञापन


प्रवासी समिट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थानी देश के अलग-अलग प्रदेशों में बिजनेस को बढ़ाने के साथ-साथ ही सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। यहां भी राजस्थानी प्रवासी रहते हैं। वहां गौशाला बनाने, धर्मशाला बनाने और यहां तक की वहां पर शमशान बनाने का काम भी राजस्थानी कर रहे हैं। आप लोग राजस्थान के मिट्टी की खुशबू को हर जगह फैला रहे हैं। सीएम ने प्रवासी राजस्थानियों से अपने माटी में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन में विशेष स्थान रखता है। 
विज्ञापन


लालफीताशाही खत्म कर रेड कारपेट बिछाया
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हमने निवेशकों के लिए लालफीताशाही खत्म करके लाल कारपेट बिछाने का काम किया है। हम 21 नई पॉलिसी लेकर आए हैं। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने दिया स्वागत भाषण। प्रवासी राजस्थानियों से कहा कि आपका आपके घर में स्वागत है और जब आप अपने घर पर आते हैं तो वह एक त्योहार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed