फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ria Dabi wedding: IAS Ria Dabi posted wedding photo on social media

Ria Dabi wedding: IAS रिया डाबी ने पोस्ट की शादी की फोटो, शुरू हुआ बधाई का सिलसिला, देखें तस्वीरें

Wed, 28 Feb 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 28 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

Ria Dabi wedding: अभी तक रिया डाबी (IAS Ria Dabi) की शादी को लेकर इतनी हलचल इसलिए भी थी, क्योंकि उनकी ओर से अब तक इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया था।

विज्ञापन
Ria Dabi wedding: IAS Ria Dabi posted wedding photo on social media
आईएएस रिया डाबी और मनीष कुमार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोशल मीडिया में आईएएस रिया डाबी की शादी की वायरल तस्वीरों को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं पर खुद रिया डाबी ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन




विज्ञापन


आईएएस रिया डाबी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपनी शादी समारोह की तस्वीरें साझा करके साफ कर दिया है कि वो मनीष कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी की शादी को लेकर इतनी हलचल इसलिए भी थी, क्योंकि उनकी ओर से अब तक इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया था। न ही उनके पति मनीष की ओर से इस तरह की कोई बात सामने आई थी। दोनों के सोशल मीडिया आकाउंट्स पर भी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं थी। वहीं मंगलवार को आईएएस रिया डाबी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में डालकर सभी गफलत को खत्म कर दिया है।



अप्रैल 2023 में आईएएस रिया डाबी और मनीष कुमार की कोर्ट मैरिज की चर्चा जोरों पर रही थी। इस दौरान दोनों की तरफ से कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। वहीं अब 9 महीने बाद फरवरी 2024 में सोशल मीडिया में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से हलचल मची हुई थी।



इन तस्वीरों को राजस्थान पुलिस के कर्मचारी सुनील नवलगढ़ नाम के इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया था। साथ ही इस पोस्ट में सुनील ने मैसेज भी लिखा था "जयपुर के मैरियट होटल में आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार के शादी समारोह में शामिल हुआ।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed