{"_id":"6645d16dc683b87270095698","slug":"rewarded-criminal-snatched-pistol-from-si-and-fired-three-rounds-got-injured-after-being-shot-by-jaipur-police-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक लाख के इनामी बदमाश ने SI से पिस्टल छीनकर तीन राउंड किए फायर, पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक लाख के इनामी बदमाश ने SI से पिस्टल छीनकर तीन राउंड किए फायर, पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल
Thu, 16 May 2024 02:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 May 2024 02:57 PM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को दिल्ली से जयपुर लाया जा रहा था। इस दौरान उसने एसआई से पिस्टल धीन ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में बदमाश राकेश कुमार यादव के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर से डॉक्टरों ने बुलट निकाल दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी बदमाश राकेश को असम पुलिस ने मेघालय से डिटेन किया था। आरोपी को मेघालय पुलिस दिल्ली लेकर आई, जिसके बाद उसे जयपुर लाया जा रहा था। मेघालय पुलिस ने जयपुर कमिश्नरेट से आरोपी को जयपुर लाने के लिए जाप्ता मांगा। जिसके बाद विद्याधर थाने के एसआई हरीराम बदमाश को लेकर जयपुर आ रहे थे। रात साढ़े 12 बजे आरोपी ने दौलपुरा के नजदीक बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रुकवाई। इस दौरान उसने एसआई हरिराम की पिस्टल छीन ली और फायर करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली चलाई जो उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन