{"_id":"66d829bf34b3c2a3b50c054e","slug":"residents-of-the-area-arrived-at-the-public-hearing-with-sewer-water-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जनसुनवाई में नाले का पानी लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जनसुनवाई में नाले का पानी लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी से की शिकायत
Wed, 04 Sep 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:05 PM IST
सार
Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर में जनसुनवाई का आयोजन किया। यह जनसुनवाई अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने प्रमुखता से अपनी पीने के पानी की समस्या को रखा। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन का पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिससे पानी दूषित हो गया है और इसे पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुछ नागरिक इस समस्या की गंभीरता दिखाने के लिए नाले के दूषित पानी की बोतलें भी लेकर आए।
विज्ञापन
वार्ड नं. 20 के पार्षद और अन्य उपस्थित लोगों ने अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे कच्ची बस्ती जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान दिया कुमारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षद राजेश गुर्जर ने चेतावनी दी कि अगर समय पर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी जल भवन का घेराव करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों को समस्या के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन