{"_id":"643fa9003e67f7dba60d2620","slug":"reet-recruitment-paper-leak-adg-rathore-said-paper-leaked-from-rpsc-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reet Paper Leak: RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा सहित तीन लोग रिमांड पर, ADG ने कहा- 60 लाख में बेचा गया था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reet Paper Leak: RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा सहित तीन लोग रिमांड पर, ADG ने कहा- 60 लाख में बेचा गया था पेपर
Wed, 19 Apr 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:18 PM IST
सार
रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा, विजय और ड्राइवर गोपाल को कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को 29 अप्रैल तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। लगभग 60 लाख रुपये में पेपर बेचा गया था।
विज्ञापन
एसओजी एडीजी अशोक राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर एसओजी की तरफ से बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने कहा कि शुरुआती जांच में हम लोगों को पता चल गया था कि किसी परीक्षा केंद्र से यह पेपर वायरल नहीं हुआ है। बल्कि आरपीएससी से पेपर लीक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी राठौड़ ने बताया, जिसके बाद हम लोगों ने इनपुट मिलने के आधार पर विशेष टीम का गठन कर कड़ी से कड़ी जोड़कर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया कि आखरी मोहरे तक हम लोग पहुंच सकें। अब आरपीएससी के मेंबर बाबूलाल कटारा सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 29 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर अब तक सामने आया कि 60 लाख रुपये में पेपर शेर सिंह को बेचा गया था। पेपर सेट करने का जिम्मा बाबूलाल कटारा के पास था। उन्होंने बताया कि जल्द ही भूपेंद्र सारण को भी हम लोगों की तरफ से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा, विजय और ड्राइवर गोपाल से अब गहनता से पूछताछ की जाएगी।