फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE Result Rajasthan Board of Secondary Education first result may be released soon

RBSE Result: इस दिन आएगा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पहला परिणाम, ऐसे देखें विद्यार्थी

Wed, 10 May 2023 11:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 May 2023 11:02 AM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही जारी हो सकता है।  बोर्ड सूत्रों की माने तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं, जून में दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
RBSE Result Rajasthan Board of Secondary Education first result may be released soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, बारहवीं विज्ञान का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। इसके बाद 12वीं वाणिज्य फिर कला का परिणाम होगा। अंत में दसवीं का परिणाम जारी किया जाएगा जो जून में होगा।

विज्ञापन


बता दें कि राज्य भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से शुरू हुई थी और 11 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। यह परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा नौ मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी, जिसका समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक था। इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षा के लिए 6081 केंद्र बनाए थे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार 383 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं, 12वीं में 10,31072 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस बार 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 5,609 और प्रवेशिका में 7,142 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका परिणाम उनके सामने होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed