{"_id":"68344e3c49083e7bdf0b743e","slug":"rbse-rajasthan-board-class-8th-result-2025-out-check-direct-link-marksheet-toppers-list-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 12 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 12 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
Mon, 26 May 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 26 May 2025 04:49 PM IST
सार
आठवीं में इस साल 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। ये परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल यानी 2024 में 13,05,355 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 12,33,702 पास हुए थे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेगा। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, जयपुर के रजिस्ट्रार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in वेबसाइट्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस साल 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। ये परीक्षाएं 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल यानी 2024 में 13,05,355 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 12,33,702 पास हुए थे। पास प्रतिशत 94.50% रहा था। रिजल्ट के समय को लेकर बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
पढ़ें: नौतपा की तपिश से झुलसा जैसलमेर: भीषण गर्मी, उमस और बिजली कटौती से आमजन परेशान; मौसम विभाग ने क्या कहा?
विज्ञापन
कैसे देखें RBSE Class 8th Result 2025
1. वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं
2. 'RBSE Class 8th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
4. ‘Submit’ या ‘View Result’ पर क्लिक करें
5. स्क्रीन पर परिणाम देख सकेंगे