फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Board 10th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.03 प्रतिशत बच्चे पास

Wed, 29 May 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 May 2024 06:41 PM IST
खास बातें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की है। इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
Rajasthan RBSE 10th Result 2024 Live Rajasthan Board Result mark sheet topper list Out at rajeduboard.rajastha
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:38 PM, 29-May-2024
निधि जैन - फोटो : अमर उजाला

10वीं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज जारी हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं परीक्षा के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली बालिका ने 600 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दूरभाष पर बालिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बालिका के परिजनों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि आपकी बालिका बहुत होनहार है, इसे खूब पढ़ना है। ये आप का नाम राशन करेगी। उन्होंने बालिका का भी हौसला बढ़ाया। दिलावर ने कहा कि ये उपलब्धि मेरे राजकीय की बालिका विद्यालय की छात्र के नाम रही। ये मेरे लिए और भी अधिक प्रसन्नता का विषय है। मैं इस परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए सभी बालक बालिकाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

05:46 PM, 29-May-2024

साल 2018 के बाद सबसे बेहतर रहा पासिंग प्रतिशत
साल 2021 को छोड़ दिया जाए तो राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम ने 2018 के बाद अब तक का सबसे बेहतर पासिंग प्रतिशत हासिल किया है। 2021 में कोविड महामारी के चलते जब परीक्षा नहीं हुई थी तो पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी रहा था। इस बार 93.04 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 2018 के बाद से अब तक के पासिंग प्रतिशत पर एक नजर

  • साल 2024- 93.04 प्रतिशत

  • साल 2023- 90.49 प्रतिशत

  • साल 2022- 82.89 प्रतिशत

  • साल 2021- 99.56 प्रतिशत

  • साल 2020- 80.63 प्रतिशत

  • साल 2019- 79.9 प्रतिशत

  • साल 2018- 79.86 प्रतिशत

विज्ञापन
05:44 PM, 29-May-2024
ये रहे टॉपर...
  • करौली की खुशबु गुर्जर के 97 प्रतिशत अंक
  • मानसी के 97.67 प्रतिशत अंक
  • ध्रुव सिंह शेखावत 96.83 प्रतिशत अंक
05:09 PM, 29-May-2024

दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा सात से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। यह रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी किया।

05:07 PM, 29-May-2024

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 12वीं के तीनों संकाय के परिणाम एक साथ जारी करने के बाद 10वीं के करीब 11 लाख विद्यार्थियों को अपने परिणाम का इंतजार था, जो आज समाप्त हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और प्रवेशिका का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। दसवीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया।

इस मौके पर बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इस बार बोर्ड का कुल परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा तो वहीं छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रहा। सीनियर सेकेंडरी के परिणाम के बाद सेकेंडरी के परिणामो में भी बेटियां आगे रहीं।

आपको बता दें कि पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था। इस साल सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध हो गया है।

05:06 PM, 29-May-2024
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान दसवीं कक्षा का कुल परिणाम रहा 93.03 प्रतिशत
  • छात्राओं का परिणाम रहा 93.46 प्रतिशत
  • छात्रों का परिणाम रहा 92.64 प्रतिशत 
  • दसवीं के परिणाम मे भी छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
04:31 PM, 29-May-2024

rbse 10th result 2024 direct link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और प्रवेशिका का परिणाम शाम पांच बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा।

इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे।

04:19 PM, 29-May-2024
rajasthan board Class 10th result 2024 date: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की पड़ेगी जरूरत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक पत्र की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
 
03:03 PM, 29-May-2024

rajasthan board result 2024: बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर SMS ओपन कर लें

  • यहां आपको एक नया मैसेज टाइप करना होगा

  • मैसेज में RAJIO के बाद स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें

  • इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें

  • इसके बाद कुछ ही देर में मैसेज के जरिए आपके फोन पर रिजल्ट आ जाएगा

03:02 PM, 29-May-2024

rajasthan board Class 10th result 2024 date: कॉपी दोबारा चेकिंग का भी ऑप्शन
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो भी स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उनके बाद कॉपी रिचेकिंग का ऑप्शन भी होगा। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की डेट्स का एलान रिजल्ट के कुछ दिन बाद ही कर दिया जाता है, जिसमें एक निश्चित फीस अदा करके स्टूडेंट्स अपने मार्क्स का पुर्नमुल्यांकन करवा सकते हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed