फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: National Karni Sena Film Festival today, new platform for Rajasthani films and artists

Jaipur News: राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल आज, राजस्थानी फिल्मों और कलाकारों को मिलेगा नया मंच

Sat, 31 Jan 2026 09:57 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 09:57 AM IST
सार

राजस्थानी कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी को जयपुर में होगा। जवाहर कला केंद्र में पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसमें कलाकारों को मंच और सम्मान देने की घोषणा की गई।

विज्ञापन
Jaipur News: National Karni Sena Film Festival today, new platform for Rajasthani films and artists
राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर लाॅन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थानी कला, संस्कृति और वीरता की गौरवशाली परंपरा को बड़े पर्दे और राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल राजस्थान का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का पोस्टर शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, अनिरुद्ध आचार्य, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भादवा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिसोदिया, प्रियंका इवेंट्स से प्रियंका एवं नितिन दुबे सहित कई गणमान्य लोग और कलाप्रेमी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म फेस्टिवल राजस्थान का आयोजन 31 जनवरी को मान पैलेस, गांधी पथ, जयपुर में किया जाएगा। फेस्टिवल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान फिल्म, रंगमंच, लोकनृत्य, लोकसंगीत, साहित्य, चित्रकला और अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Political News: भाजपा युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, शंकर गोरा के हाथों में संगठन की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश और विदेश तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रंगमंच, लोककलाएं, पारंपरिक नृत्य-संगीत और साहित्य से जुड़े कलाकारों को संगठित मंच प्रदान करना करणी सेना की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थानी फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दिलाने और फिल्म निर्माण से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार से सहयोग मांगा जाएगा, साथ ही निजी संस्थानों और प्रोडक्शन हाउस को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।


शेखावत ने राज्य सरकार से अपील की कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फिल्मों में राजस्थान के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। वक्ताओं ने बताया कि प्रदेशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में युवाओं को राजस्थानी कला, संस्कृति और इतिहास से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन योजनाओं की भी घोषणा की गई। साथ ही पद्म पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार से संवाद करने की बात कही गई। आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed