{"_id":"684580162c6c245eae060b35","slug":"ras-mains-exam-2024-the-health-of-two-female-candidates-sitting-on-hunger-strike-deteriorated-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RAS Mains Exam 2024: तिथि स्थगन को लेकर अनशन जारी, दो महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RAS Mains Exam 2024: तिथि स्थगन को लेकर अनशन जारी, दो महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी
Sun, 08 Jun 2025 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:51 PM IST
सार
आंदोलन में पूर्व सैनिकों की भी भागीदारी है, जिससे यह आंदोलन अब भावनात्मक रूप ले चुका है। अभ्यर्थियों की मांग है कि मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जाए ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से टकराव से बचा जा सके।
विज्ञापन
अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि स्थगन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनशन अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन में दो महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तेज़ बुखार और अत्यधिक कमजोरी के लक्षण हैं, बावजूद इसके वे आंदोलन स्थल पर डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन में महिला अभ्यर्थियों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है, जिससे यह आंदोलन अब एक मानवीय और भावनात्मक स्वरूप ले चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुर्जर महापंचायत समाप्ति की घोषणा पर दो फाड़, नाराज युवा गुट ने ट्रेन रोककर किया हंगामा
राजधानी जयपुर में इस समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में अनशन कर रहे अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता महसूस की जा रही है और यदि हालात यथावत रहे तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है।
क्या है अभ्यर्थियों की मांग?
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि इससे उन्हें बेहतर ढंग से तैयारी करने का अवसर मिलेगा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ टकराव से भी बचा जा सकेगा।