फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Thieves Steal 20 Lakh Rupees While Businessman Stops for Kachori

जयपुर: बीस रुपये की कचौरी खाने रुका व्यापारी, स्कूटी से बीस लाख का बैग लेकर भागे बदमाश

Tue, 27 Oct 2026 03:39 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 27 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

जयपुर में कचौरी खाने के लिए रुके व्यापारी की स्कूटी के आगे रखा बीस लाख रुपये से भरा बैग दो बदमाश लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज खंगालना शुरू किया है, लेकिन आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Jaipur: Thieves Steal 20 Lakh Rupees While Businessman Stops for Kachori
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

जयपुर में कचौरी खाने के लिए रुके एक व्यापारी की स्कूटी के आगे रखा बीस लाख रुपये से भरा बैग दो बदमाश उठाकर फरार हो गए। व्यापारी स्कूटी पर बैठकर कचौरी खा रहा था, तभी स्कूटी सवार बदमाश आए और बैग लेकर भाग निकले। व्यापारी ने उनका पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई, हालांकि आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे नाहरगढ़ थाना इलाके में हुई। व्यापारी चंपालाल कलेक्शन के काम से निकला था। इसी दौरान वह कचौरी खाने के लिए रुका और रुपयों से भरा बैग स्कूटी के आगे रख दिया। आरोप है कि पहले से रेकी कर रहे दो बदमाशों ने मौका देखकर बैग उठाया और फरार हो गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बैग गायब होते ही व्यापारी ने बदमाशों का पीछा किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी उनके पीछे दौड़े, लेकिन दोनों बदमाश भागने में सफल रहे। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह के अनुसार, चंपालाल माणक चौक क्षेत्र से लेकर नाहरगढ़ थाना इलाके तक कलेक्शन का काम करता है। वारदात वाली जगह पर भी उसे रुपये लेने थे। इसी दौरान वह कचौरी खाने के लिए रुका था।



यह भी पढें- रेलवे खबर: जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, सांतरागाछी से 4 नवंबर और खातीपुरा से 6 नवंबर को होगा संचालन

हेलमेट पहने थे दोनों बदमाश

पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखे थे। इस कारण सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई और फुटेज खंगालने शुरू किए। पीड़ित चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed