फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ram Mandir Artist from Rajasthan created the artwork of Lord Ram on the tip of pencil

Ram Mandir: राजस्थान के कलाकार ने पेंसिल की नोक पर बनाई भगवान राम की कलाकृति, मंदिर ट्रस्ट को की जाएगी भेंट

Fri, 19 Jan 2024 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 04:59 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के युवा मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने सबसे छोटे भगवान राम बनाए हैं। युवा आर्टिस्ट ने पेंसिल की नोक पर अतिसूक्ष्म श्रीराम की कलाकृति उकेरी है।

विज्ञापन
Ram Mandir Artist from Rajasthan created the artwork of Lord Ram on the tip of pencil
पेंसिल की नोक पर बनाई भगवान राम की कलाकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं। साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भक्त और कलाकार अपने स्तर पर नए-नए काम भी कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान में भी इसका पूरा असर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


आगामी 22 जनवरी को करोड़ों भारतवासियों की आस्था के प्रभु श्रीराम मंदिर में विराजने वाले हैं। इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई अपनी तरह से प्रयास में लगे हुए हैं। एक ओर जहां अयोध्या में पांच फीट से ज्यादा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। वहीं, छोटी काशी जयपुर में एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड धारी कलाकार है, जिसने पेंसिल की नोक पर प्रभु श्रीराम का वनवासी स्वरूप उकेरा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस स्वरूप की लंबाई मात्र 1.3 सेंटीमीटर है, जिसे नंगी आंखों से देख पाना असंभव है। इस आकृति में नवरत्न प्रजापति की भक्ति और कला का अद्भुत संगम आपको दंग कर देगा। प्रजापति की इच्छा है कि उनके द्वारा उकेरे गए राम की प्रतिमा को राम मंदिर के संग्रहालय में स्थान मिले।


जयपुर के महेश नगर में रहने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है, जो 1.3 सेंटीमीटर लंबी है। इस अनूठे कृति को राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की जाएगी, जिससे भक्त इसे म्यूजियम में देख सकें।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर नवरत्न ने इसके पहले भी विभिन्न चम्मच, मूर्तियों और 101 कड़ी चैन जैसी अद्वितीय कलाएं बनाई हैं। इसमें उनकी भक्ति और कला का संगम है, जो आपको दंग कर देगा और राम मंदिर की ऊंचाईयों का महत्व दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed