Rajasthan: 'विधायक जयकृष्ण पटेल पर कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र', बातचीत में बोले सांसद रोत; साजिश की बात कही
Rajasthan: राजकुमार रोत ने कहा कि बाप पार्टी राजस्थान में एक तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही थी, जिससे कई पुराने राजनैतिक दल असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाप के डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत ने विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। अमर उजाला से खास बातचीत में सांसद रोत ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें भी मीडिया के माध्यम से ही मिली है और अब तक उनकी विधायक पटेल से कोई बातचीत नहीं हुई है।
सांसद ने कहा कि जैसे ही विधायक से संपर्क होगा, पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा कि यह घटना क्यों और किस प्रकार हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वह व्यक्ति कौन था जो पैसे दे रहा था, किस एवज में पैसे दिए जा रहे थे और ऐसी कौन सी बात थी जिसे दबाने की कोशिश की जा रही थी? इन तमाम सवालों के जवाब सामने आना बेहद जरूरी है।
पढ़ें: ACB ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को किया ट्रैप, 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़े गए; जानें
राजकुमार रोत ने कहा कि बाप पार्टी राजस्थान में एक तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही थी, जिससे कई पुराने राजनैतिक दल असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह साजिश रची गई है।
उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए रविवार शाम डूंगरपुर में एक अहम बैठक बुलाई गई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में विधायक की गलती साबित होती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला?
बांसवाड़ा के बागीदौरा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने रिश्वत मामले में ट्रैप किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस समय हुई जब विधायक के गनमैन के जरिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में कथित रिश्वत ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि कुल 2.5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ACB की टीम ने जयकृष्ण पटेल को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल विधायक आवास पर कार्रवाई जारी है। वहीं, रिश्वत की रकम लेकर फरार हुए गनमैन की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.