Shocking: बच्चा नहीं तो शादी नहीं, लड़की अपनी मर्जी से बदलती है पार्टनर, इस शर्त पर विवाह, चौंका देगी ये प्रथा
Garasia Tribe Live In Relationship: बीतें कुछ साल में देश के बड़े शहरों में लिन इन रिरेलशनशिप का चलन बड़ा है। एक दूसरे के लिए खुद को बेहतर समझने वाले प्रेमी जोड़े लिव इन में रह रहे हैं। लेकिन, राजस्थान के गरासिया जनताजाति के लोग कई सदियों से ऐसा करते आ रहे हैं।
विस्तार
लिव इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ों को आज भी हमारे समाज में अलग नजर से देखा जाता है। वहीं, अगर लड़की शादी से पहले मां बन जाए तो फिर और भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है। ऐसा होने लड़की और उसके परिवार को बदनामी का डर सताने लगता है। लेकिन, अगर हम आपसे कहें कि राजस्थान में एक ऐस गांव हैं और समाज है, जहां शादी के लिए लड़की का मां बनना जरूरी है तो शायद आप भरोसा न करें। लेकिन, यह एकदम सही है। इस समाज की लड़कियां अपने लिए लड़का खुद देखती हैं और उनके साथ रहती हैं। इस दौरान वह जब चाहें अपना पार्टनर बदल सकती हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। आइए, अब इस समाज के बारे में जानते हैं।
दरअसल, बीतें कुछ साल में देश के बड़े शहरों में लिन इन रिरेलशनशिप का चलन बड़ा है। एक दूसरे के लिए खुद को बेहतर समझने वाले प्रेमी जोड़े लिव इन में रह रहे हैं। लेकिन, राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों में रह रहे गरासिया जनताजाति के लोग कई सदियों से ऐसा करते आ रहे हैं। इस कारण गरासिया जनताजाति को काफी एडवांस माना जाता है। राजस्थान के सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, और पाली जिलों के पहाड़ी इलाकों में इनकी आवादी अधिक है।
लड़कियां चुनती हैं पार्टनर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गरासिया जनताजाति में महिलाओं और लड़कियों को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है। लड़की को किसके साथ रहना है, इसका फैसला वह खुद करती है। परिवार या समाज के लोग इसमें दखल नहीं देते हैं। साथ रहने वाला जोड़ा तभी शादी करता है जब लड़की मां बन जाती है। इससे पहले लड़की चाहे तो अपना लिव इन पार्टनर बदल भी सकती है।
कैसे चुने जाते हैं पार्टनर
गरासिया जनजाति के लोग हर साल गौर मेले का आयोजन करते हैं। इसमें समाज के अधिकतर लोग शामिल होते हैं। इस मेले में लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक साथ रहने के लिए चले जाते हैं। दोनों के लौटकर आने पर लड़के के परिजन लड़की वालों को कुछ रुपये देते हैं। अगर, दोनों अब भी साथ रहना चाहते हैं तो वे ऐसा करते हैं, नहीं तो मेले में लड़की अपना पार्टनर बल सकती है। लेकिन, लिव इन में रहने के दौरान लड़की मां बन जाती है तो जोड़े की शादी करा दी जाती है। इस समाज के शादी के लिए सबसे बड़ी शर्त लड़की का मां बनना ही है। ऐसा नहीं होने पर वह जब तक चाहे मेले में अपना पार्टनर बदल सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.