फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan woman who went from Bhopal to Jaipur for honeymoon ran away leaving her husband

Rajasthan: सुहागरात के सात दिन बाद पति को छोड़कर भाग गई दुल्हन, हनीमून मनाने भोपाल से जयपुर गया था कपल

Tue, 08 Aug 2023 10:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 10:48 AM IST
सार

राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन होटल के कमरे से अचानक गायब हो गई। पुलिस का कहना है, इसमें लुटेरी दुल्हन जैसा कोई मामला नहीं है। सिर्फ पति-पत्नी के मनमुटाव के बाद नाराज होकर पत्नी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan woman who went from Bhopal to Jaipur for honeymoon ran away leaving her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश से नई नवेली दुल्हन पति के साथ हनीमून मनाने गुलाबी नगरी यानी जयपुर आई थी। दोनों जयपुर के पर्यटक स्थल घूमने के बाद होटल पहुंचे और दूल्हा गाड़ी बुक करने बाहर निकला। कुछ देर बाद वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। दूल्हे ने हर तरफ अपनी पत्नी को ढूंढा पर वह उसे कहीं नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इसमें लुटेरी दुल्हन जैसा कोई मामला नहीं है, सिर्फ पति-पत्नी के मनमुटाव के बाद नाराज होकर पत्नी गई है। सीसीटीवी देखे गए तो उसकी पत्नी अपना सामान लेकर होटल से जाती हुई नजर आई। तुरंत ही पीड़ित दूल्हे ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की बीते 29 जुलाई को 22 वर्षीय युवती से भोपाल में ही शादी हुई थी। शादी के बाद पांच अगस्त को हनीमून मनाने के लिए दोनों जयपुर आए। जहां चौमूं पुलिया के पास एक होटल में रूम बुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में 12 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी आमेर किला घूमने निकल गए और करीब तीन बजे घूमने फिरने के बाद होटल लौट आए। थके पति-पत्नी कुछ देर आराम करने के बाद सीकर के रींगस स्थित बाबा खाटूश्याम जी मंदिर दर्शन करने का प्लान किया। इसके बाद पति कमरे में पत्नी को छोड़कर होटल के पास कार बुक करने के लिए चला गया। इसके बाद कार बुक कर सिर्फ 15 मिनट बाद दूल्हा होटल के कमरे में आया, लेकिन दुल्हन नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed