फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Western Disturbance: Rain, Winds & Alerts Across Rajasthan

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी, तापमान में बड़ी गिरावट

Thu, 19 Mar 2026 07:44 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 19 Mar 2026 07:44 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान का मौसम बदला। यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी। जयपुर समेत कई शहरों में बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरे। तापमान 2 से 9 डिग्री तक गिरा, असर 20 मार्च तक रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Western Disturbance: Rain, Winds & Alerts Across Rajasthan
मानसून - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राजस्थान का मौसम अचानक बदल गया है। गुरुवार को डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बुधवार देर रात से घने बादल छाए हुए हैं और हवा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर 20 मार्च तक बना रहेगा।

विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश के 5 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। सीकर में ओलावृष्टि के कारण ठंडक बढ़ गई, वहीं अजमेर में भी बारिश के चलते तापमान नीचे आया।
विज्ञापन

झुंझुनूं और चूरू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हुई। इसके अलावा अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा और अजमेर में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें-  Rajasthan: जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, 19 मार्च को अहम सुनवाई; शिक्षा विभाग से 20 हजार करोड़ की योजना पर जवाब तलब

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव बुधवार देर रात से 20 मार्च तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री (सामान्य से 9 डिग्री कम), गंगानगर में 23.7 डिग्री (7.8 डिग्री कम) और बीकानेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस (6.1 डिग्री कम) दर्ज हुआ। बुधवार देर रात कई जिलों में फिर से बारिश हुई, जिससे ठंडक और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed